सीएम मोहन यादव पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा-जमीन के सौदों में मची है लूट

Newspoint

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमीन से जुड़े आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 30 घंटे के अंदर इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देती है, तो इसका मतलब है कि भाजपा यह कहना चाहती है कि जो रिपोर्ट सामने आई है, वह झूठी है। ऐसे में उन्हें उस मीडिया हाउस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए, जिसने यह रिपोर्ट सार्वजनिक की है।

Hero Image
जब देशभर में मीडिया में ऐसी चर्चाएं हो रही हों और मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर इसकी बाढ़ आ गई हो, तब अगर आप देश और राज्य को जवाब नहीं देते हैं, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।

सीएम मोहन यादव पर लगे आरोपों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "मुख्यमंत्री बनने से पहले ही आपके परिवार ने सैकड़ों एकड़ जमीन खरीद ली थी। आप दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री बने; तारीख 13 दिसंबर थी। उससे पहले और उसके बाद खरीदी गई जमीन को देखकर ऐसा लगता है कि यह सब परिवार के फायदे के लिए किया जा रहा है, जमीन के सौदे हो रहे हैं और लूट मची है।

पवन खेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद, उनके परिवार ने उस इलाके में 168 एकड़ में से 111 एकड़ जमीन खरीदी, जहां महाकुंभ होने वाला है। यह जानकारी उन्हें पहले से ही थी। स्टॉक मार्केट की भाषा में इसे 'इनसाइडर ट्रेडिंग' कहते हैं। यह इनसाइडर ट्रेडिंग है क्योंकि आपके पास पहले से जानकारी थी। आप लगातार अपनी जमीन की होल्डिंग बढ़ा रहे हैं और अपना जमीन का बैंक बना रहे हैं।

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भू-माफिया हैं या सीएम हैं या भाजपा में भू-माफिया होना एक मात्र आहर्ता होती है।