प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली, कहा-विधानसभा का सदस्य बनना गर्व की बात

Newspoint

पटना, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली। बिहार विधानसभा के मुख्य भवन में स्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के कार्यालय कक्ष में प्रशांत किशोर ने विधानसभा सभा सदस्य के तौर पर शपथ ली।

बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, जन सुराज के प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

Hero Image