लोहगढ़ किला हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट, हत्या से पहले ChatGPT और फिल्मों से ली गई जानकारी

Newspoint

पुणे के चर्चित लोहगढ़ किला हत्याकांड में पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में हत्या की साजिश और आरोपियों की कथित तैयारी को लेकर कई अहम खुलासे किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल की हत्या से पहले आरोपी सिया गोयल ने कथित तौर पर ChatGPT, फिल्मों और पॉडकास्ट के जरिए हत्या और पुलिस से बचने से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से कई सर्च हिस्ट्री और अन्य डिजिटल सबूत मिलने की बात सामने आई है।

गुप्त शादी की भी जांच

जांच में एक और अहम पहलू सामने आया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या सिया गोयल और चेतन चौधरी ने दिसंबर 2025 में राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में गुप्त विवाह

Hero Image
किया था।

पुणे ग्रामीण पुलिस की एक टीम जुलाई में कथित शादी की पुष्टि और सबूत जुटाने के लिए राजस्थान गई थी। हालांकि, जांचकर्ताओं को अभी तक मंदिर के आधिकारिक रिकॉर्ड या CCTV फुटेज से शादी की पुष्टि नहीं मिली है।

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से एक तस्वीर जरूर मिली है, जिसमें सिया और चेतन फूलों की माला पहने दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस तस्वीर को चार्जशीट में सबूत के तौर पर शामिल किया गया है।

जिस शख्स से हत्या के लिए संपर्क किया, वही बना गवाह

चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर केतन को पहले बुरी तरह घायल करने की योजना पर भी विचार किया था। इसके लिए उन्होंने बाहर से एक व्यक्ति को कथित तौर पर हायर करने की कोशिश की।

हालांकि, बाद में यह योजना इसलिए छोड़ दी गई क्योंकि आरोपियों को डर था कि बाहरी व्यक्ति पूरी साजिश का खुलासा कर सकता है। जिस व्यक्ति से कथित तौर पर संपर्क किया गया था, वही बाद में पुलिस जांच में गवाह

बन गया।

हत्या से पहले फिल्मों और पॉडकास्ट से ली जानकारी

पुलिस की जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से कथित तौर पर ऐसी सर्च हिस्ट्री मिली है, जिसमें हत्या से संबंधित जानकारी तलाशने की बात सामने आई है।

चार्जशीट के अनुसार, सिया और उसके साथियों ने फिल्मों और पॉडकास्ट के जरिए हत्या की योजना और पुलिस से बचने के तरीकों से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी।

राजा रघुवंशी केस से भी जोड़ा गया सर्च

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने राजा रघुवंशी हत्याकांड

से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर सर्च की थी। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि उस मामले में क्या हुआ था और किन गलतियों की वजह से जांचकर्ताओं का शक आरोपियों तक पहुंचा।

आरोपियों के मोबाइल फोन से मिली सर्च हिस्ट्री को पुलिस ने जांच का हिस्सा बनाया है।

'माही' नाम से बनाया फर्जी Instagram अकाउंट

चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि सिया ने कथित तौर पर एक परिचित महिला की तस्वीर का इस्तेमाल कर 'माही' नाम से फर्जी Instagram अकाउंट

बनाया था।

पुलिस के मुताबिक, इस अकाउंट से केतन को मैसेज भेजे गए और उसे 18 जून को सिया की बर्थडे पार्टी के बहाने लोहगढ़ किले आने के लिए तैयार किया गया।

पुलिस का आरोप है कि केतन को किले तक लाने की यह योजना साजिश का हिस्सा थी। हत्या के बाद कथित तौर पर इस फर्जी अकाउंट को डिलीट कर दिया गया।

लोहगढ़ किला ही क्यों चुना गया?

पुलिस के मुताबिक, लोहगढ़ किला चुनने से पहले आरोपियों ने लोनावला के आसपास कई जगहों की कथित तौर पर रेकी की थी। टाइगर प्वाइंट समेत कई स्थानों को देखा गया था।

जांच के अनुसार, लोहगढ़ को इसलिए चुना गया क्योंकि वहां पहले भी एक महिला की मौत की घटना हुई थी। आरोपियों को कथित तौर पर उम्मीद थी कि केतन की मौत को हादसा या सेल्फी लेते समय हुई दुर्घटना

के तौर पर दिखाया जा सकता है।

हालांकि, पुलिस के मुताबिक, एक तस्वीर और अन्य डिजिटल सबूतों ने कथित साजिश की कड़ियों को जोड़ने में मदद की।

14 जून को भी कथित तौर पर की गई थी धक्का देने की कोशिश

चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि 14 जून को सिया और केतन लोहगढ़ गए थे। उस दौरान भी सिया ने कथित तौर पर केतन को धक्का देने की कोशिश की थी।

पुलिस के अनुसार, केतन एक पेड़ पकड़कर बच गया। जब उसने धक्का देने की वजह पूछी तो सिया ने कथित तौर पर वहां सांप होने की बात कही और खुद को उसकी मदद करने वाली बताया।

जांच में यह भी कहा गया है कि सिया 4 जून को किले की यात्रा करना चाहती थी, जिससे कथित तौर पर पहले से तय बाली की यात्रा रद्द हो जाए। वहीं, 6 जून को शादी से पहले के फोटोशूट के लिए यात्रा पर जाते समय केतन का पासपोर्ट फाड़कर फेंकने का भी आरोप चार्जशीट में दर्ज है।

18 जून को ऐसे हुई केतन की मौत

पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, 18 जून को चेतन चौधरी किले के बाहर निकलने वाले रास्ते से अंदर पहुंचा। पुलिस का दावा है कि सिया के संकेत के बाद वह कथित तौर पर उसके साथ शामिल हुआ।

जब केतन का ध्यान दूसरी तरफ था, तभी सिया ने उसे पीछे से धक्का दिया। इसके बाद पुलिस के अनुसार, चेतन ने केतन को लात मारी, जिससे वह किले से नीचे गिर गया।

इस मामले में सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने चार्जशीट में 100 से ज्यादा लोगों के बयान

, मोबाइल फोन डेटा, WhatsApp चैट, तस्वीरें और कॉल डिटेल्स समेत कई डिजिटल और अन्य सबूत शामिल किए हैं। अब अदालत में इन सबूतों और आरोपों के आधार पर मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।