कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी: सीएम मोहन यादव
इंदौर, 19 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी है और समाज में विभाजन उसकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा रहा है।
मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की और आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी है।
गोधरा कांड में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की गई। इसके बाद कांग्रेस ने गुजरात सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सत्य सामने आया और न्यायालय के निर्णय ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार सिद्ध कर दिया।
उन्होंने गुजरात के गोधरा कांड की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कार सेवक अपना काम करके घरों को लौट रहे थे तभी गोधरा में निर्दोष लोगों को मरने मारने का षड्यंत्र किया गया और बाद में कांग्रेस ने पूरे देश में जिनकी धूम मचाई और तत्कालीन नरेंद्र मोदी सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया, मैं न्यायालय का धन्यवाद करूंगा, जिन्होंने उस घटना में गुजरात की सरकार को निर्दोष माना।