फर्जी एजेंटों के चक्कर में न पड़ें! जानिए 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार दिल्ली-नोएडा एयरपोर्ट पर खुद कैसे करें अप्लाई
देशभर के एयरपोर्ट्स पर हर साल अलग-अलग पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां निकलती हैं। एयरपोर्ट पर नौकरी करना युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन कई लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि इन नौकरियों के लिए आवेदन कहां और कैसे किया जाए।हाल ही में शुरू हुए जेवर एयरपोर्ट यानी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां जारी की जा रही हैं। वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी समय-समय पर कई तरह की वैकेंसी निकलती रहती हैं।
एयरपोर्ट पर किन पदों पर होती है भर्ती?एयरपोर्ट पर सिर्फ ग्राउंड स्टाफ या एयर होस्टेस की ही नौकरी नहीं होती, बल्कि कई अलग-अलग विभागों में रोजगार के अवसर मिलते हैं।
ग्राउंड हैंडलिंग और कस्टमर सर्विस:
एयरलाइन ऑपरेशंस:
केबिन क्रू, एयर होस्टेस, फ्लाइट अटेंडेंट, पायलट, फ्लाइट डिस्पैचर और कैटरिंग क्रू जैसे पद भी एयरपोर्ट से जुड़े रोजगार के प्रमुख विकल्प हैं।
सिक्योरिटी और एडमिनिस्ट्रेशन:
एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड, स्क्रीनर, आईटी और मेंटेनेंस से जुड़े कर्मचारी, एडमिन और HR के पदों पर भी वैकेंसी आती रहती है।
रिटेल और हॉस्पिटैलिटी:
एयरपोर्ट पर निकलने वाली सभी नौकरियां सीधे एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से नहीं होतीं। बड़ी संख्या में भर्तियां एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनियों और थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए की जाती हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन DIAL (Delhi International Airport Limited) करता है, जबकि नोएडा एयरपोर्ट के संचालन से जुड़ी जिम्मेदारी YIAPL (Yamuna International Airport Private Limited) की है।
इसके अलावा ग्राउंड हैंडलिंग और दूसरी सेवाओं के लिए अलग-अलग कंपनियां कर्मचारियों की भर्ती करती हैं।
कहां करें आवेदन?एयरपोर्ट की नौकरी के लिए सबसे जरूरी बात है कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन से ही वैकेंसी चेक करें और आवेदन करें।
GMR Group के तहत आने वाली नौकरियों के लिए उसकी आधिकारिक Careers वेबसाइट देखी जा सकती है। नोएडा एयरपोर्ट की वैकेंसी के लिए noidaairport.aero के Careers सेक्शन पर भर्ती की जानकारी मिलती है।
ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़ी नौकरियों के लिए संबंधित कंपनियों जैसे AISATS, Bird Group और अन्य अधिकृत ग्राउंड हैंडलिंग कंपनियों के आधिकारिक Career पेज चेक किए जा सकते हैं।
वॉक-इन इंटरव्यू से भी मिल सकती है नौकरीकई एयरलाइंस और एयरपोर्ट से जुड़ी कंपनियां समय-समय पर Walk-in Interview भी आयोजित करती हैं। इनमें ग्राउंड स्टाफ, कस्टमर सर्विस और केबिन क्रू जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता है।
वहीं एयरपोर्ट पर कार्गो लोडिंग, बैगेज और अन्य सपोर्ट कार्यों के लिए भी अलग-अलग स्तर की नौकरियां उपलब्ध होती हैं। कुछ सपोर्ट और लोडिंग से जुड़े पदों में कम शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को भी मौका मिल सकता है, हालांकि योग्यता, उम्र, वेतन और काम के दिनों की शर्तें कंपनी और पद के अनुसार अलग-अलग होती हैं।
इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में योग्यता, उम्र, सैलरी, ड्यूटी और आवेदन प्रक्रिया जरूर चेक करनी चाहिए।