अखिलेश यादव के 'पीडीए' रथ यात्रा पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले-'सत्ता परिवर्तन की बयार बह रही'
अयोध्या, 25 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से अखिलेश यादव के रथ यात्रा शुरू करने को लेकर कहा कि कोई भी राजनीतिक गढ़ हमेशा के लिए किसी का नहीं होता और अखिलेश यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही 'पीडीए' रथ यात्रा जनता के समर्थन का संदेश देती है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा, "गढ़ किसी का नहीं होता, यह जनता की कृपा होती है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में चार्जशीट दाखिल किए जाने पर अवधेश प्रसाद ने कहा, "हम लोगों की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि बड़ी मछली को बचाने का काम किया गया है।
भाजपा के आरोप पर अवधेश प्रसाद ने कहा, "भाजपा के लोगों की ओर से चाहे जो बोला जाए, अब उनकी बोली को सुनने को जनता तैयार नहीं है। अब जनता की ही बोली चलेगी।"
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को 48 घंटे में इस्तीफा देने के अल्टीमेटम पर अवधेश प्रसाद ने कहा, "इस देश के छात्रों का जंतर-मंतर पर जो प्रदर्शन हुआ था, उसमें समाजवादी पार्टी का भरपूर समर्थन था।
'पीडीए' को लेकर चंद्रशेखर के बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा, "चंद्रशेखर और मायावती किसके द्वारा गाइडेड हैं, इसको बताने की जरूरत नहीं है।
--आईएएनएस
एसडी/पीएम