सपा सांसदों का भाजपा पर तंज, कहा-'विपक्ष पर एफआईआर कराकर सरकार डरा रही'
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सनातन धर्म के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।
Next Story