भारत-इजरायल एफटीए पर फरवरी 2027 तक तस्वीर हो सकती है साफ, दो और दौर की बातचीत बाकी: इजरायली राजदूत

Newspoint

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और इजरायल के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच इस समझौते पर वार्ता के दो और दौर होने की उम्मीद है और फरवरी 2027 तक इस पर स्पष्ट स्थिति सामने आ सकती है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अजार ने बताया कि पिछले वर्ष के अंत में दोनों देशों के बीच टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) पर सहमति बनी थी, जिसके बाद वार्ताओं की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई।

Hero Image