हाईवे पर हर बार टोल भरते हैं? ये तरीके बचा सकते हैं आपके पैसे
हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते समय टोल टैक्स एक बड़ा खर्च बन जाता है। जो लोग अक्सर लंबी दूरी का सफर करते हैं, उनके लिए हर महीने टोल पर अच्छी-खासी रकम खर्च हो जाती है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखकर टोल का खर्च कम किया जा सकता है और गैर-जरूरी पेमेंट से बचा जा सकता है।
1. सफर से पहले रूट की प्लानिंग करें
कई बार एक ही जगह तक पहुंचने के लिए एक से ज्यादा रास्ते मौजूद होते हैं। सफर शुरू करने से पहले मैप की मदद से ऐसे रूट की जानकारी लें, जहां कम टोल प्लाजा हों।2. FASTag हमेशा एक्टिव रखें
FASTag में जरूरी बैलेंस रखने से डबल टोल चार्ज और दूसरे खर्चों से बचा जा सकता है। कई बार कम बैलेंस की वजह से ज्यादा पेमेंट करना पड़ता है।Next Story