अब YONO पर और आसान होगी बैंकिंग, SBI ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स
भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने अपने 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर रिटेल और बिजनेस बैंकिंग को और मजबूत बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कई नए डिजिटल फीचर्स लॉन्च किए हैं। बैंक ने कहा कि इन नई सुविधाओं का उद्देश्य 53 करोड़ से अधिक ग्राहकों को स्मार्ट, आसान और मॉडर्न बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।
SBI के अनुसार, ये नई सुविधाएं उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO पर उपलब्ध होंगी। इनमें ग्राहकों के लिए नए बैंकिंग विकल्प, AI आधारित सेवाएं और बैंकिंग सेक्टर में पहली बार पेश किए गए कई खास फीचर्स शामिल हैं। इनका मकसद बैंकिंग को और आसान बनाना, कारोबार को बढ़ावा देना तथा ग्राहकों की वित्तीय और दूसरी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करना है।
रिटेल ग्राहकों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO का विस्तार किया है। बैंक ने इसमें कई नए डिजिटल फीचर्स और बैंकिंग सेवाएं जोड़ी हैं, ताकि ग्राहकों को पहले से अधिक आसान, स्मार्ट और बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल सके।
बैंक के अनुसार, YONO पर शुरू की गई ये नई डिजिटल सुविधाएं बैंकिंग प्रक्रिया को ज्यादा तेज और प्रभावी बनाएंगी। इससे ग्राहक कई बैंकिंग सेवाओं का फायदा पहले से ज्यादा आसानी और सुविधा के साथ उठा सकेंगे।
SBI ने बताया कि अब नए ग्राहक एक ही 3-इन-1 डिजिटल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के जरिए सेविंग्स अकाउंट के साथ SBICAP Securities Ltd में डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट भी खोल सकेंगे।

YONO ज्यादा स्मार्ट और तेज बना

Next Story