Newspoint Logo

SBI की FCNR Deposit Scheme हुई आकर्षक, मगर ये शर्त जानना है जरूरी

Newspoint
बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नई सेवाएं और स्कीम लेकर आते रहते हैं, जिससे अकाउंट होल्डर्स को बड़ा फायदा मिलता है। इसी कड़ी में देश के दो बड़े सरकारी बैंक SBI और Bank of Baroda ने जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंकों के इस फैसले से उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा, जिन्होंने इन बैंकों में डिपॉजिट कर रखा है या जो नई जमा योजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं।
Hero Image



नई ब्याज दरों के तहत ग्राहकों को कुछ खास डिपॉजिट योजनाओं पर 6% तक ब्याज मिल सकता है। ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी RBI द्वारा विदेशी मुद्रा के फ्लो को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बाद की गई है। माना जा रहा है कि इस फैसले का असर काफी बड़ा होगा और इससे देश में विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।



SBI का खास ऑफर



भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए ‘FCNR(B) Advantage Deposit Scheme ’ लॉन्च की है। इस योजना के तहत 10 लाख डॉलर (1 मिलियन डॉलर) तक की जमा राशि पर 3 से 4 साल की अवधि के लिए 5.25%, 4 से 5 साल की अवधि के लिए 5.50% और 5 साल की अवधि के लिए 5.75% ब्याज दिया जाएगा।

वहीं, 10 लाख डॉलर से अधिक की जमा राशि पर 5 साल की अवधि के लिए अधिकतम 6% ब्याज दर का फायदा मिलेगा। SBI की इस खास स्कीम का मकसद प्रवासी भारतीयों (NRI) को लुभावना रिटर्न देना और विदेशी मुद्रा जमा को बढ़ावा देना है।

You may also like



Bank of Baroda ने भी बढ़ाई ब्याज दरें



वहीं, Bank of Baroda ने भी अपनी FCNR(B) डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने अमेरिकी डॉलर (USD), ब्रिटिश पाउंड (GBP), यूरो (EUR), ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) और कनाडाई डॉलर (CAD) में रखी गई जमाओं के लिए नई ब्याज दरें लागू की हैं।

बैंक के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर (USD) जमा पर 6% तक, कनाडाई डॉलर (CAD) जमा पर 5.15% तक और ब्रिटिश पाउंड (GBP) तथा ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) जमा पर 4.75% तक ब्याज दिया जाएगा।

बैंक ने यह भी कहा है कि RBI ने हाल ही में FCNR(B) डिपॉजिट और विदेशी उधारी (Foreign Borrowings) से जुड़े कुछ नियमों में ढील दी है। माना जा रहा है कि इस कदम से बैंकों को ज्यादा विदेशी मुद्रा जुटाने में मदद मिलेगी और NRI ग्राहकों को बेहतर रिटर्न का फायदा मिलेगा।



हालांकि, निवेशकों को समय से पहले पैसा निकालने (Premature Withdrawal) के नियमों की जानकारी भी होनी चाहिए। SBI के अनुसार, FCNR(B) डिपॉजिट को पहले एक साल के भीतर नहीं निकाला जा सकता। यदि कोई ग्राहक एक साल पूरा होने के बाद लेकिन तीन साल से पहले जमा राशि निकालता है, तो उसे 3.50% की दर से ब्याज मिलेगा।

वहीं, तीन साल से अधिक और पांच साल से पहले निकासी करने पर लागू ब्याज दर से 1% कम ब्याज दिया जाएगा। ब्याज दरों में हालिया बढ़ोतरी के बाद FCNR(B) डिपॉजिट स्कीम पहले के मुकाबले अधिक आकर्षक हो गई है। खासकर उन निवेशकों के लिए, जिनके पास विदेशी मुद्रा में बचत है, यह बेहतर रिटर्न कमाने का एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।






Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint