Sukanya Samriddhi Yojana: हर महीने छोटा निवेश और बेटी के भविष्य के लिए मिलेंगे 50 लाख

यदि आप अपनी लाडली के भविष्य, उसकी उच्च शिक्षा और शादी-ब्याह को लेकर चिंतित हैं और एक सुरक्षित निवेश का जरिया ढूंढ रहे हैं, तो केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। केंद्र सरकार ने इस विशेष बचत योजना की शुरुआत देश में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में की थी। वर्तमान समय में इस योजना के तहत खाताधारकों को 8.2 प्रतिशत की शानदार वार्षिक ब्याज दर दी जा रही है। खास बात यह है कि यह ब्याज दर बाजार में मौजूद अन्य लघु बचत योजनाओं की तुलना में सबसे अधिक है। सुकन्या समृद्धि खाता में मिलने वाले ब्याज की गणना चक्रवर्धि (कंपाउंडिंग) आधार पर हर साल की जाती है, जिससे समय के साथ आपका पैसा बहुत तेजी से बढ़ता है।
Hero Image