Explainer: नौकरी नहीं मिल रही? गांव और कस्बें से करें लाखों की कमाई

आज के समय में सिर्फ एक नौकरी या बिजनेस पर इनकम के लिए निर्भर रहना हर किसी के लिए आसान नहीं है। बढ़ती महंगाई और खर्चों के बीच लोग इनकम बढ़ाने की टेंशन में रहते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि इनकम बढ़ाने के लिए क्या करें। इसी परेशानी को दूर करने के लिए आज गांव और छोटे शहरों के लोग छोटे बिजनेस की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि कई ऐसे बिजनेस हैं, जिन्हें कम पैसे लगाकर शुरू किया जा सकता है और वक्त के साथ उन्हें बड़े कारोबार में भी बदला जा सकता है। जरूरत है सिर्फ सही प्लानिंग, मेहनत और लोकल डिमांड को समझने की।



डेयरी बिजनेस बन सकता है मोटी कमाई का जरिया


भारत खेती-किसानी वाला देश है। यहां दूध की मांग लगभग हर घर में रहती है। ऐसे में डेयरी बिजनेस गांव के लोगों के लिए एक बेहतरीन बिजनेस माना जाता है। दूध के अलावा दही, घी, पनीर और दूसरे डेयरी उत्पादों की बिक्री करके भी अच्छी कमाई की जा सकती है। अगर जानवरों की सही देखभाल की जाए और क्वालिटी का ध्यान रखा जाए, तो यह बिजनेस आपको मोटी कमाई दे सकता है।



किराना स्टोर की मांग हमेशा बनी रहती है


किराना दुकान एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी जरूरत हर मोहल्ले और गांव में होती है। राशन, आम जरूरत की चीजें और घरेलू सामान लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा हैं। गांव-मोहल्ले की जरूरत को समझकर अच्छे ग्राहक बनाए जा सकते हैं। यह बिजनेस कम जोखिम वाला माना जाता है और सही लोकेशन पर अच्छी इनकम दे सकता है।
Hero Image



मोबाइल रिपेयरिंग और एक्सेसरीज का बढ़ता बाजार


स्मार्टफोन अब लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मोबाइल रिपेयरिंग और मोबाइल एक्सेसरीज की मांग भी तेजी से बढ़ी है। थोड़ी ट्रेनिंग लेकर कोई भी व्यक्ति यह काम शुरू कर सकता है। मोबाइल कवर, चार्जर, ईयरफोन और अन्य एक्सेसरीज की बिक्री से तगड़ी कमाई भी की जा सकती है।
Newspoint


डिजिटल सेवा केंद्र खोलना हो सकता है फायदेमंद


डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के बाद ऑनलाइन सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। गांवों और छोटे शहरों में लोग आधार अपडेट, पैन कार्ड, बिजली बिल भुगतान, सरकारी योजनाओं के आवेदन और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए मदद लेते हैं। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या डिजिटल सेवा केंद्र खोलकर अच्छी इनकम कमाई जा सकती है।


खेती से जुड़ी चीजों का बिजनेस


खेती से जुड़े इलाकों में खाद, बीज, कीटनाशक और खेती की मशीनों की डिमांड लगातार बनी रहती है। किसानों को अच्छी क्वालिटी का सामान मुहैया कराकर काफी ग्राहक बनाए जा सकते हैं।


पोल्ट्री फार्मिंग से बढ़ सकती है इनकम


मुर्गी पालन ग्रामीण इलाकों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अंडे और चिकन की बढ़ती मांग के कारण यह बिजनेस कम समय में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी कई योजनाएं चला रही है, जिनका फायदा उठाया जा सकता है।