Soil Health Card Scheme: कैसे किसानों की आय बढ़ा रहा है सॉइल हेल्थ कार्ड? जानिए लाभ और जांच की पूरी प्रक्रिया
केंद्र सरकार देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और कृषि उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। इन्हीं में से एक प्रमुख पहल है 'सॉइल हेल्थ कार्ड योजना' ( Soil Health Card Scheme )। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को उनकी भूमि की गुणवत्ता और मिट्टी की स्थिति को समझने में मदद करती है। यह योजना उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है।
इस पहल के तहत किसानों को उनके खेत की मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी दी जाती है। साथ ही, मिट्टी की उर्वरा शक्ति में सुधार के लिए आवश्यक उर्वरकों (Fertilisers) की सही मात्रा और आवश्यक उपायों की सलाह भी प्रदान की जाती है।
इस पहल के तहत किसानों को उनके खेत की मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी दी जाती है। साथ ही, मिट्टी की उर्वरा शक्ति में सुधार के लिए आवश्यक उर्वरकों (Fertilisers) की सही मात्रा और आवश्यक उपायों की सलाह भी प्रदान की जाती है।
12 प्रमुख पैरामीटर्स पर होती है मिट्टी की जांच
सॉइल हेल्थ कार्ड में मिट्टी की गुणवत्ता का आकलन मुख्य रूप से 12 प्रमुख पैरामीटर्स के आधार पर किया जाता है:- प्राथमिक और द्वितीयक पोषक तत्व: नाइट्रोजन (N), फास्फोरस (P), पोटेशियम (K), और सल्फर (S)।
- सूक्ष्म पोषक तत्व (Micro-nutrients): जस्ता (Zinc), तांबा (Copper), लोहा (Iron), बोरॉन (Boron), और मैंगनीज (Manganese)।
- भौतिक गुण: pH मान, विद्युत चालकता (Electrical Conductivity - EC), और जैविक कार्बन (Organic Carbon)।
कैसे होती है मिट्टी के नमूने (Soil Sample) की जांच?
- नमूना एकत्र करना: प्रशिक्षित कर्मी खेत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 15 से 20 सेंटीमीटर की गहराई से मिट्टी के नमूने एकत्र करते हैं।
- नमूनों को मिलाना: खेत के अलग-अलग हिस्सों से ली गई मिट्टी को आपस में मिलाकर एक प्रतिनिधि नमूना तैयार किया जाता है और उसे प्रयोगशाला (Laboratory) में भेजा जाता है।
- ग्रिड प्रणाली: योजना के तहत नमूने एकत्र करने के लिए ग्रिड तय किए गए हैं। सिंचित क्षेत्रों में प्रति 2.5 हेक्टेयर और असिंचित (बारानी) क्षेत्रों में प्रति 10 हेक्टेयर पर एक नमूना लिया जाता है।
- परीक्षण केंद्र: मिट्टी की जांच सरकारी मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं में की जाती है। इसके अलावा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संस्थानों और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों की प्रयोगशालाओं में भी नमूने भेजे जाते हैं।
किसानों के लिए सॉइल हेल्थ कार्ड का महत्व
सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों को उनकी मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों के आधार पर उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के निर्णय लेने में मदद करता है।- संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन: इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेतों में उर्वरकों के अत्यधिक या असमर्थनीय प्रयोग को रोकना और संतुलित पोषण प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
- समय-सीमा: सामान्यतः एक सॉइल हेल्थ कार्ड हर 3 साल में एक बार जारी किया जाता है।
- मिट्टी की निगरानी: नियमित अंतराल पर जारी होने वाले इस कार्ड से किसानों को समय के साथ मिट्टी के पोषक तत्वों में होने वाले बदलावों को ट्रैक करने में मदद मिलती है।
Next Story