'युवाओं को आतंकवादी बता रही मोदी सरकार', राहुल गांधी का तीखा हमला; शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर भड़के राहुल गांधी
राहुल गांधी की प्रतिक्रिया शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने हाल ही में नीट-यूजी पेपर लीक और अन्य परीक्षा विवादों को लेकर प्रदर्शन कर रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों को “दहशतगर्दों की बी-टीम” बताया था। इसी बयान को आधार बनाकर कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।
‘निष्पक्ष परीक्षा मांगने वाले छात्रों को कहा जा रहा आतंकवादी’
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मोदी सरकार इस हद तक पहुंच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री आतंकवादी कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
पेपर लीक और छात्रों की परेशानियों का उठाया मुद्दा