गर्मियों में बिजली बिल कम कैसे करें? अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स

गर्मी के इस मौसम में बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है। AC, कूलर और पंखे जैसे उपकरण दिनभर चलने के कारण बिजली बिल भी काफी ज्यादा आने लगता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि बिजली की बचत हो और बिल भी नियंत्रण में रहे। आज हम आपको कुछ आसान और उपयोगी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिजली की खपत कम कर सकते हैं और अपना बिजली बिल मैनेज कर सकते हैं।
Hero Image



AC का तापमान सही रखें

कई लोग AC का तापमान बहुत कम यानी 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। ऐसा करने से बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है और बिजली बिल भी ज्यादा आता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो AC का तापमान 24 डिग्री पर रखना बेहतर होता है। इससे कमरा आरामदायक भी रहता है और बिजली की बचत भी होती है।


जरूरत न हो तो बल्ब बंद रखें

अगर किसी कमरे में जरूरत नहीं है या वहां कोई मौजूद नहीं है, तो लाइट और बल्ब बंद कर देना चाहिए। अक्सर लोग खाली कमरे में भी लाइट जलती छोड़ देते हैं, जिससे बेवजह बिजली खर्च होती रहती है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके बिजली बिल को काफी हद तक कम किया जा सकता है।