Newspoint Logo

2 घंटे लेट हुई ट्रेन तो मिलेगा फ्री खाना, 3 घंटे की देरी पर वापस मिलेगा पूरा पैसा!

Newspoint
भारतीय रेलवे हर दिन लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का काम करता है। हालांकि, खराब मौसम, तकनीकी खराबी या अन्य कारणों की वजह से कई बार ट्रेनों की आवाजाही में देरी हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Hero Image


बहुत कम लोगों को पता है कि रेलवे ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी कुछ प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों के लिए खास प्रावधान किए हैं। अगर ये ट्रेनें तय सीमा से ज्यादा देर से चलती हैं, तो यात्रियों को इंतजार के दौरान होने वाली परेशानी को कम करने के लिए रेलवे की ओर से मुफ्त भोजन और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

उदाहरण के लिए, अगर किसी ट्रेन के पहुंचने में दो घंटे या उससे ज्यादा की देरी होती है, तो राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे की कैटरिंग सर्विस IRCTC के नियमों के अनुसार मुफ्त भोजन पाने का हक होता है। इस भोजन में चाय, कॉफी, बिस्किट, ब्रेड-बटर और हल्के स्नैक्स शामिल हो सकते हैं। वहीं, अगर देरी ज्यादा होती है, तो यात्रियों को दोपहर या रात का खाना भी दिया जा सकता है, जिसमें चावल, दाल, सब्जी, रोटी या पूरी जैसी जरूरी खाद्य सामग्री शामिल होती है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint