अब हफ्ते में सिर्फ एक बार लगेगा इंसुलिन इंजेक्शन, भारत में लॉन्च हुआ नया इंजेक्शन
डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारत में दुनिया का पहला सप्ताह में सिर्फ एक बार लगने वाला इंसुलिन इंजेक्शन लॉन्च किया गया है। अब तक ज्यादातर मरीजों को रोजाना इंसुलिन लेना पड़ता था, लेकिन इस नई तकनीक से बार-बार इंजेक्शन लगाने की जरूरत कम हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि हर मरीज के लिए यह विकल्प उपयुक्त नहीं है। इसलिए इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।
Next Story