मानसून में पालतू जानवर जल्दी क्यों पड़ते हैं बीमार? टीकाकरण से ऐसे करें बचाव

बारिश का मौसम इंसानों के साथ-साथ पालतू जानवरों के लिए भी कई स्वास्थ्य चुनौतियां लेकर आता है। इस दौरान नमी बढ़ने, गंदे पानी, कीड़े-मकौड़ों और बैक्टीरिया के कारण संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। कुत्ते और बिल्लियां अक्सर बारिश में टहलने, गीली जमीन पर खेलने या दूषित पानी के संपर्क में आने से बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में संतुलित आहार, साफ-सफाई और नियमित देखभाल के साथ समय पर टीकाकरण भी बेहद जरूरी हो जाता है। कई पालतू पशु मालिक यह मान लेते हैं कि केवल पिल्लों या बिल्ली के बच्चों को ही टीकों की जरूरत होती है, जबकि वयस्क पालतू जानवरों के लिए भी बूस्टर डोज और नियमित वैक्सीनेशन उतना ही महत्वपूर्ण है।
Hero Image