केवल 10 मिनट की एक्सरसाइज और पाए फिट बॉडी – कामकाजी लोगों के लिए परफेक्ट रूटीन
आजकल की भागदौड़ वाली ज़िंदगी में 1 घंटा एक्सरसाइज करना बहुत मुश्किल हो गया है। लेकिन अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए फिट रहना ज़रूरी है। अगर आप बहुत व्यस्त रहते हैं, तो भी सिर्फ 10 मिनट में अपनी हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं। कैसे? जानिए इस 10 मिनट के आसान मॉर्निंग वर्कआउट रूटीन के बारे में, जो शरीर को एनर्जी देगा और दिनभर एक्टिव रखेगा।
बिजी लोगों के लिए 10 मिनट की सुबह की एक्सरसाइज
1. जम्पिंग जैक्स
दिन की शुरुआत करें जम्पिंग जैक्स से। ये पूरे शरीर को वॉर्मअप करता है। इससे दिल की धड़कन बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है।
कितना देर करना है?
2. स्ट्रेचिंग
जम्पिंग जैक्स के बाद शरीर को स्ट्रेच करें। हाथ-पैर घुमाएं, कमर मोड़ें। इससे मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है और शरीर लचीला बनता है।
कितना देर करना है?
3. स्ट्रेंथ एक्सरसाइज
अब मसल्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करें।
कितना देर करना है?
4. कोर एक्टिविटी
कमर और एब्स के लिए जरूरी है कोर एक्सरसाइज।
कितना देर करना है?
5. डीप ब्रीदिंग और स्ट्रेच
अंत में धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। गर्दन, कंधे और पीठ को स्ट्रेच करें। इससे शरीर और दिमाग दोनों रिलैक्स होते हैं।
कितना देर करना है?
फायदे क्या हैं?
एक्सरसाइज के बाद ध्यान रखें:
अगर आप दिनभर एक्टिव, एनर्जेटिक और पॉजिटिव महसूस करना चाहते हैं तो अपनी सुबह की शुरुआत सिर्फ 10 मिनट की आसान एक्सरसाइज से करें। ये छोटी-सी हेल्दी आदत आपकी फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी बूस्ट करती है। रोज़ाना सुबह थोड़ा वक्त खुद को देने से आप पूरे दिन फ्रेश, एक्टिव और फोकस्ड रहेंगे।
बिजी लोगों के लिए 10 मिनट की सुबह की एक्सरसाइज
1. जम्पिंग जैक्स
दिन की शुरुआत करें जम्पिंग जैक्स से। ये पूरे शरीर को वॉर्मअप करता है। इससे दिल की धड़कन बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है।
कितना देर करना है?
- टाइम – 1 मिनट
2. स्ट्रेचिंग
जम्पिंग जैक्स के बाद शरीर को स्ट्रेच करें। हाथ-पैर घुमाएं, कमर मोड़ें। इससे मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है और शरीर लचीला बनता है।
कितना देर करना है?
- टाइम – 2 मिनट
3. स्ट्रेंथ एक्सरसाइज
अब मसल्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करें।
कितना देर करना है?
- 30 सेकंड स्क्वैट्स – पैरों और कोर के लिए
- 30 सेकंड पुश-अप्स – अपर बॉडी के लिए
- 1 मिनट लन्जेज – बैलेंस और मसल्स के लिए
- टाइम – 2 मिनट
4. कोर एक्टिविटी
कमर और एब्स के लिए जरूरी है कोर एक्सरसाइज।
कितना देर करना है?
- 1 मिनट प्लैंक – कोर और कंधे मजबूत होते हैं
- 1 मिनट बाइसिकल क्रंच – एब्स और बैलेंस के लिए
- टाइम – 2 मिनट
5. डीप ब्रीदिंग और स्ट्रेच
अंत में धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। गर्दन, कंधे और पीठ को स्ट्रेच करें। इससे शरीर और दिमाग दोनों रिलैक्स होते हैं।
कितना देर करना है?
- टाइम – 2 मिनट
फायदे क्या हैं?
- दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
- कमर और मांसपेशियों का दर्द कम होता है।
- दिल मजबूत रहता है।
- लंबी उम्र जीने की संभावना बढ़ती है।
- स्ट्रेस और थकान दूर होती है।
एक्सरसाइज के बाद ध्यान रखें:
- पानी ज़रूर पिएं।
- हल्का हेल्दी नाश्ता करें।
- मोबाइल या लैपटॉप से तुरंत ब्रेक लें।
Next Story