Is Boiling Milk Safe? क्या सच में दूध को 5 मिनट उबालने से सारे खतरनाक बैक्टीरिया मर जाते हैं,जाने सच

Newspoint
दूध को लेकर आमतौर पर राष्ट्रीय स्तर पर खबरें कम ही आती हैं, लेकिन इस महीने ये चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लैब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमूल सहित कई ब्रांड्स के पैकेट वाले दूध में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा पाई गई है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दूध की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। इसके जवाब में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने जांच तेज कर दी है। वहीं, संबंधित कंपनियों ने किसी भी तरह की गलती से इनकार किया है और कहा है कि ऐसा ट्रांसपोर्ट या दुकानों पर दूध को सही तापमान पर न रखने की वजह से हो सकता है। ब्रांड के नाम से परे, इस विवाद ने भारतीय घरों में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल ये है कि क्या जो दूध हर सुबह उबाला जाता है, वह वास्तव में सुरक्षित है? Amul milk controversy के बाद लोगों में काफी भ्रम है। क्या दूध में उफान आने के बाद उसे पांच मिनट तक और उबालने से वह पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है?
Hero Image
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint