बारिश में जरूर ट्राई करें आलू-प्याज के कुरकुरे पकौड़े, चाय के साथ बढ़ जाएगा स्वाद

बारिश का मौसम आ चुका है। बारिश के आते ही मानसून में खाए जाने वाले स्नैक्स की क्रेविंग होने लगती है। मानसून में ब्रेड पकौड़ा, समोसा, मिर्ची पकौड़ा जैसे कई स्नैक्स की रेसिपी सोशल मीडिया पर खूब खोजी जाती हैं। इन सब में सबसे पॉपुलर रेसिपी आलू-प्याज के पकौड़ों की है। कम खर्च में बनने वाली यह रेसिपी पूरे परिवार को पसंद आती है।
Hero Image


किन चीजों की होगी जरूरत?


इस रेसिपी के लिए आलू, प्याज, बेसन, हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन और नमक की जरूरत होती है। ये सभी चीजें आसानी से घर में मौजूद होती हैं।


ऐसे तैयार करें पकौड़ों का घोल


सबसे पहले आलू और प्याज को पतला-पतला काट लें। इसके बाद एक बर्तन में बेसन, मसाले और थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें कटे हुए आलू और प्याज डालकर अच्छी तरह मिला लें।


कुरकुरे बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक


अगर आप पकौड़ों को ज्यादा कुरकुरा बनाना चाहते हैं, तो बेसन में थोड़ा-सा चावल का आटा या सूजी मिला सकते हैं। इससे पकौड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनते हैं।

धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें


कढ़ाई में तेल गर्म करें और पकौड़ों के घोल को छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर सुनहरा होने तक तलें। बहुत तेज आंच पर तलने से पकौड़े ऊपर से जल्दी पक जाते हैं, लेकिन अंदर से कच्चे रह सकते हैं।