सिर्फ साग नहीं, बथुआ है सेहत का खजाना – फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
हम बचपन से सुनते आए हैं कि हरी सब्जियां खानी चाहिए, लेकिन आज भी कई लोग इन्हें पसंद नहीं करते। खासकर बच्चे तो इन्हें देखकर ही मुंह बना लेते हैं। लेकिन अगर आप या आपके घर में कोई हरी सब्जियां नहीं खाते, तो एक चीज जरूर खाएं – बथुआ।
बथुआ न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि इसमें छिपे हैं कई आयुर्वेदिक गुण।
इस सस्ती और आम दिखने वाली सब्जी में विटामिन A, D, फॉस्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर इसे रोज़ाना भोजन में शामिल किया जाए तो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचा जा सकता है।
1. कब्ज से राहत
अगर आपको बार-बार कब्ज की परेशानी रहती है, तो बथुआ आपके बहुत काम आ सकता है। ये पेट साफ करने में मदद करता है और पेट को ठंडक देता है।
2. पाचन ठीक करता है
बथुआ पाचन शक्ति बढ़ाता है। अगर आपको खाना देर से पचता है या पेट भारी लगता है, तो इसका साग या रस लेना फायदेमंद रहेगा।
3. दांतों और मुंह की बदबू से राहत
बथुए की ताजी पत्तियों को चबाने से दांतों की सफाई होती है और पायरिया जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। साथ ही सांसों की दुर्गंध भी दूर होती है।
4. पीलिया में असरदार
अगर किसी को पीलिया है, तो गिलोय और बथुए का रस बराबर मात्रा में मिलाकर रोज़ सुबह-शाम पिलाएं। इससे रोगी को जल्दी आराम मिल सकता है।
5. बच्चों के पेट के कीड़े
छोटे बच्चों के पेट में कीड़े होना आम बात है। अगर उन्हें कुछ दिनों तक लगातार बथुआ खिलाया जाए, तो कीड़े खत्म हो सकते हैं।
6. खून साफ करता है
बथुए को 4-5 नीम की पत्तियों के साथ मिलाकर उसका रस पिएं। ये शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर खून साफ करने में मदद करता है।
7. भूख बढ़ाता है और डकार की दिक्कत से राहत
अगर भूख नहीं लगती या खट्टी डकार आती है, तो बथुआ बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसे उबालकर या साग के रूप में खाना लाभकारी होता है।
बथुआ सिर्फ एक हरी सब्जी नहीं, बल्कि सेहत के लिए एक नेचुरल टॉनिक है। ये पेट से लेकर स्किन तक के लिए फायदेमंद है और इसे अपने खाने में शामिल करना बेहद आसान भी है।
Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ आपकी समझ के लिए दी गई है। कुछ भी आज़माने या इस्तेमाल करने से पहले किसी जानकार से सलाह जरूर लें। इस जानकारी की ज़िम्मेदारी न्यूज़प्वाइंट की नहीं होगी।

Next Story