Belly Fat कम करना है? रोज अपनाएं ये 7 साइंटिफिक आदतें

आजकल बढ़ता हुआ बेली फैट सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी चिंता का कारण बन गया है। पेट के आसपास जमा फैट कई बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज और हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से माना जाता है। हालांकि, सिर्फ क्रैश डाइट या घंटों जिम में पसीना बहाने से ही बेली फैट कम नहीं होता। इसके लिए रोजमर्रा की कुछ साइंटिफिक आदतों को अपनाना ज्यादा असरदार माना जाता है।
Hero Image


1. प्रोटीन से भरपूर डाइट लें


हर खाने में जरूरी प्रोटीन शामिल करने की कोशिश करें। प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख लगने की संभावना कम होती है। दाल, पनीर, अंडे, दही, स्प्राउट्स और सोया जैसी चीजें अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।


2. रोजाना एक्सरसाइज करें


बेली फैट कम करने के लिए सिर्फ एक तरह की एक्सरसाइज पर निर्भर न रहें। तेज वॉकिंग, साइकिलिंग, जॉगिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को एक्सरसाइज में मिक्स करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की एक्सरसाइज करने का टारगेट रखें।

3. 7-8 घंटे नींद लें


कम नींद लेने से शरीर का हार्मोन बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे भूख ज्यादा लगने और वजन बढ़ने का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए हर रात 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।