शाम के स्नैक में अगर ये नहीं खाया, तो क्या खाया? एक बार ज़रूर ट्राय करें बेसन का चीला

अगर आपको भी शाम के वक्त कुछ हल्का-फुल्का और टेस्टी खाने का मन करता है, तो बेसन का चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत में भी बहुत फायदेमंद है। बेसन यानी चने का आटा, जो प्रोटीन से भरपूर होता है और साथ ही ग्लूटन फ्री भी है।
Hero Image


किन बीमारियों में है बेसन का चीला फायदेमंद?

  • डायबिटीज: बेसन लो-ग्लायसेमिक इंडेक्स फूड है, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
  • वजन घटाना: ये कम कैलोरी वाला होता है और काफी देर तक पेट भरा रखता है।
  • ग्लूटन एलर्जी: गेहूं नहीं खा सकते? तो बेसन एक बढ़िया और सेफ ऑप्शन है।
  • दिल की सेहत: बेसन में फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।

चीला बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री:

  • बेसन – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – जरूरत के हिसाब से
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • अजवाइन – आधा चम्मच
  • हरी मिर्च, प्याज, धनिया – बारीक कटा हुआ
  • तेल – तवे पर लगाने के लिए
  • पनीर – (स्टफिंग के लिए, ऑप्शनल)

चीला बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और पानी मिलाकर स्मूद बैटर बना लें। ध्यान रहे कि बैटर न बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा।
  2. इसमें नमक, अजवाइन, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया मिला लें।
  3. अब नॉन-स्टिक तवे को हल्का ग्रीस करें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
  4. बैटर को तवे पर डालें और गोलाकार फैलाएं।
  5. अगर पनीर स्टफिंग करनी है तो पनीर को कद्दूकस करें, उसमें प्याज, हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक डालें।
  6. जब चीला एक तरफ से सिक जाए तो पलटें और दूसरी तरफ से भी सेंक लें।
  7. पनीर स्टफिंग बीच में रखकर चीले को फोल्ड करें और 1 मिनट दबाकर सेंकें।
  8. तैयार है आपका टेस्टी और हेल्दी बेसन चीला, इसे हरी चटनी या टमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

अगर आप पनीर नहीं डालना चाहते, तो सिर्फ हरी सब्जियों के साथ भी ये चीला बहुत स्वादिष्ट लगता है। अगर आप हर दिन हेल्दी खाना चाहते हैं और बिना ज्यादा मेहनत के कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो बेसन का चीला जरूर ट्राय करें। ये हेल्थ के साथ-साथ स्वाद का भी पूरा ख्याल रखता है।