Unique Holi Snacks 2026: इस होली पर घर पर बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी पकौड़े

होली का त्योहार आने में अब बस 1-2 दिन का ही समय बचा है। ऐसे में हर घर में तैयारियां बहुत तेजी से चल रही हैं। लोग अपने घरों को सजाने से लेकर खाने-पीने की चीजों तक की तैयारी कर रहे हैं। होली के मौके पर लोग अपने घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं। होली 2026 के इस मौके पर अगर बोरिंग खाना खाकर आपका मन भर गया है, तो इस बार कुछ नया ट्राई करे। घर पर कुछ टेस्टी बनाकर खाने का मन है, तो पकौड़े सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। पकौड़े न सिर्फ आपकी भूख मिटाएंगे बल्कि त्योहार का मजा भी दोगुना कर देंगे।

पालक के कुरकुरे पकौड़े

अगर त्योहार को यादगार और मजेदार बनाना है, तो घर पर पालक के पकौड़े बनाए जा सकते हैं। पालक के पकौड़े खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी होते हैं। स्वाद के साथ-साथ ये सेहत के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। जब घर में मेहमानों की भीड़ हो, तो झटपट पालक के पकौड़े तैयार किए जा सकते है। ये बहुत कुरकुरे बनते हैं और बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक सबको इनका टेस्ट बहुत पसंद आता है।

मोरिंगा के फायदेमंद पकौड़े

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं। ऐसे में मोरिंगा के पकौड़े एक बहुत अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। मोरिंगा सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर होली के दिन त्योहार की रौनक को और भी बढ़ाना है, तो मोरिंगा के पकौड़े तैयार किए जा सकते हैं। ये पकौड़े इतने टेस्टी होते हैं कि इन्हें खाते ही मन खुश हो जाता है और बार-बार खाने का मन करता है। ये बहुत हल्के होते हैं और पचने में भी आसान माने जाते हैं।

पत्तागोभी के पकौड़े

अगर घर पर कुछ हेल्दी और अलग बनाकर खाने का मन है, तो पत्तागोभी के पकौड़े फटाफट तैयार किए जा सकते हैं। इनको बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं होती है। ये बहुत कम चीजों के साथ बहुत ही लाजवाब बन जाते हैं। इनका कुरकुरापन हर किसी को अपनी ओर खींचता है। ये बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं जिससे रसोई में ज्यादा समय भी नहीं बिताना पड़ता।

ब्रेड चिली का चटपटा स्वाद

होली पर अगर कुछ मसालेदार खाने का मन हो, तो ब्रेड-चिली पकौड़ा सबसे अच्छा है। एक मसालेदार स्नैक के तौर पर ये बहुत ही बेहतरीन होते हैं। इनका सुनहरा रंग और कुरकुरापन किसी को भी इन्हें खाने पर मजबूर कर देता है, ये देखने में भी बहुत अच्छे लगते हैं। होली की पार्टी में ये पकौड़े सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकते हैं।

शकरकंद और इमली की चटनी

शकरकंद सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है और इसका स्वाद भी बहुत लाजवाब होता है। होली के खास मौके पर शकरकंद के पकौड़े बनाकर त्योहार का मजा लिया जा सकता है। शकरकंद के पकौड़ों को अगर इमली की चटनी के साथ गरमागरम परोसा जाए, तो खाने का मजा कई गुना बढ़ जाता है। ये मीठे और नमकीन का एक बहुत ही अच्छा मेल होते हैं।
Hero Image