वैलेंटाइन वीक 2026 कब से है शुरू? देखें रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक का पूरा कैलेंडर

फरवरी का महीना आते ही फिजाओं में एक अलग ही मिठास घुल जाती है। यह वह समय है जिसका इंतजार दुनिया भर के प्रेमी जोड़ों को बड़ी बेसब्री से रहता है। प्यार, अहसास और जज्बातों का यह उत्सव सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि पूरे एक हफ्ते का होता है, जिसे हम 'वैलेंटाइन वीक' के नाम से जानते हैं। साल 2026 में भी यह मोहब्बत का सफर 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा।
Hero Image


अगर आप भी इस साल अपने किसी खास को दिल की बात बताना चाहते हैं या अपने रिश्ते में दोबारा वही पुरानी चमक लाना चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं साल 2026 के वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट और हर दिन का महत्व।

7 फरवरी: रोज डे (शनिवार)

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 'रोज डे' के साथ होती है। इस दिन लोग अपने पसंदीदा व्यक्ति को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। याद रखें कि गुलाब के हर रंग का अपना अलग मतलब होता है। लाल गुलाब प्यार के लिए, पीला दोस्ती के लिए और गुलाबी गुलाब प्रशंसा के लिए दिया जाता है।


8 फरवरी: प्रपोज डे (रविवार)

इस हफ्ते का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण दिन है 'प्रपोज डे'। अगर आप लंबे समय से किसी को पसंद करते हैं और उनसे अपने दिल की बात नहीं कह पाए हैं, तो 2026 में यह दिन रविवार को पड़ रहा है। फुर्सत के इस दिन आप एक रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं और उन्हें बता सकते हैं कि वे आपकी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं।

9 फरवरी: चॉकलेट डे (सोमवार)

रिश्ते में मिठास घोलने के लिए 'चॉकलेट डे' मनाया जाता है। सोमवार का दिन आपके काम की भागदौड़ भरा हो सकता है, लेकिन एक छोटी सी चॉकलेट आपके पार्टनर का मूड बना सकती है। मीठा स्वाद कड़वाहटों को भुलाने का सबसे बेहतरीन तरीका है।


10 फरवरी: टेडी डे (मंगलवार)

लड़कियों और कई बार लड़कों को भी सॉफ्ट टॉयज बहुत पसंद आते हैं। 'टेडी डे' पर लोग अपने पार्टनर को एक प्यारा सा टेडी बियर तोहफे में देते हैं। यह तोहफा आपकी गैर-मौजूदगी में भी उन्हें आपकी याद दिलाता रहता है और सुरक्षा का अहसास कराता है।

11 फरवरी: प्रॉमिस डे (बुधवार)

प्यार सिर्फ तोहफों का नाम नहीं है, यह साथ निभाने का वादा भी है। 'प्रॉमिस डे' पर कपल्स एक-दूसरे से उम्र भर साथ रहने, मुश्किल समय में हाथ न छोड़ने और आपसी विश्वास बनाए रखने का वादा करते हैं। एक सच्चा वादा किसी भी महंगे गिफ्ट से कहीं ज्यादा कीमती होता है।

12 फरवरी: हग डे (गुरुवार)

कभी-कभी जो बातें शब्द नहीं कह पाते, वह एक जादू की झप्पी कह देती है। 'हग डे' के दिन अपने पार्टनर को एक सुकून भरा आलिंगन दें। यह न केवल आपके प्यार को दर्शाता है बल्कि आपके साथी के तनाव को कम करने में भी मदद करता है।

13 फरवरी: किस डे (शुक्रवार)

वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले 'किस डे' मनाया जाता है। यह दिन स्नेह और करीबी के इजहार का प्रतीक है। यह आपके रिश्ते की गहराई और एक-दूसरे के प्रति आकर्षण को व्यक्त करने का एक खूबसूरत जरिया है।


14 फरवरी: वैलेंटाइन डे (शनिवार)

आखिरकार वह दिन आ ही जाता है जिसका सबको इंतजार रहता है। शनिवार का दिन होने के कारण साल 2026 का वैलेंटाइन डे और भी खास होने वाला है। इस दिन आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं, जैसे कहीं बाहर घूमने जाना, मूवी देखना या फिर एक रोमांटिक कैंडललाइट डिनर करना। यह दिन सिर्फ रोमांस का ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी है।