स्वाद और सेहत दोनों चाहिए? तो ट्राय करें ये क्विनोआ रेसिपीज़

अगर आप अपने खाने में हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर चीज़ों को शामिल करना चाहते हैं, तो क्विनोआ एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये एक सुपरफूड है जो प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सबसे अच्छी बात ये है कि आप इससे कई टेस्टी इंडियन डिशेस बना सकते हैं जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं बल्कि स्वाद में भी कमाल की होती हैं।
Hero Image


यहां हम आपके लिए लाए हैं क्विनोआ से बनने वाली 5 टेस्टी और आसान रेसिपीज़।

1. क्विनोआ उपमा


उपमा आमतौर पर सूजी से बनाया जाता है, लेकिन आप इसे क्विनोआ से और भी हेल्दी बना सकते हैं। इसके लिए क्विनोआ को धोकर भिगो लें। फिर एक कढ़ाई में राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, चना दाल, उड़द दाल डालें। इसके बाद प्याज, मटर, गाजर जैसी सब्जियां डालें और अंत में क्विनोआ डालकर पकाएं। बस हेल्दी उपमा तैयार है।

2. क्विनोआ पुलाव


पुलाव हर घर में बनता है, लेकिन इसे थोड़ा हेल्दी ट्विस्ट देने के लिए आप चावल की जगह क्विनोआ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जीरा, प्याज, टमाटर और मनपसंद सब्जियां भूनें, फिर क्विनोआ और पानी डालकर पकाएं। स्वादिष्ट और न्यूट्रिशियस पुलाव तैयार है।

3. क्विनोआ टिक्की

अगर आपको स्नैक्स पसंद हैं, तो क्विनोआ टिक्की ट्राय करें। उबले हुए आलू में क्विनोआ, नमक, मसाले और थोड़ा बेसन मिलाएं। टिक्की बनाकर तवे पर सेंक लें। इसे हरी चटनी या सॉस के साथ खाएं। ये क्रिस्पी भी होती है और हेल्दी भी।

4. क्विनोआ खिचड़ी


खिचड़ी वैसे ही हेल्दी होती है, लेकिन इसमें क्विनोआ मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है। दाल और क्विनोआ को प्रेशर कुकर में जीरा, हल्दी, हरी मिर्च के साथ घी में तड़का लगाकर पकाएं। कुछ ही मिनटों में टेस्टी क्विनोआ खिचड़ी तैयार हो जाएगी।

5. क्विनोआ डोसा

डोसा खाना किसे पसंद नहीं? अब इसे हेल्दी बनाने के लिए चावल की जगह क्विनोआ यूज़ करें। क्विनोआ और उड़द दाल को भिगोकर पीस लें और खमीर उठने दें। फिर तवे पर फैलाकर कुरकुरा डोसा बनाएं। इसे चटनी और सांभर के साथ खाएं।


क्विनोआ से आप सिर्फ सलाद ही नहीं, बल्कि टेस्टी और पारंपरिक इंडियन रेसिपीज़ भी बना सकते हैं। तो अब हेल्दी खाना खाने के लिए आपको स्वाद से समझौता नहीं करना पड़ेगा। बस इन रेसिपीज़ को अपनाएं और अपने हेल्थ के साथ स्वाद का भी ध्यान रखें।