गर्मियों में ठंडक और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बो, दही से बनाएं ये 5 झटपट और हेल्दी डेजर्ट
गर्मियों में जब तेज़ धूप और उमस परेशान कर रही हो, तब मन करता है कुछ ठंडा, मीठा और हेल्दी खाने का। ऐसे में दही एक ऐसा ऑप्शन है जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि पेट को भी सुकून पहुंचाता है। लेकिन रोज़-रोज़ वही सिंपल दही खाकर बोर हो जाते हैं ना? तो क्यों न दही को थोड़ा ट्विस्ट दें और बनाएं उससे कुछ मज़ेदार और झटपट डेजर्ट रेसिपीज़।
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसी आसान और हेल्दी दही से बनी डेजर्ट रेसिपी, जिन्हें आप 10 से 15 मिनट में घर पर बना सकते हैं। ये न सिर्फ गर्मी में ठंडक देती हैं, बल्कि देखने और खाने में भी जबरदस्त होती हैं।
1. फ्रूट योगर्ट
ठंडा-ठंडा दही लें, उसमें थोड़ा शहद या गुड़ मिलाएं और ऊपर से अपने पसंदीदा कटे हुए फल डालें। जैसे आम, केला, सेब या स्ट्रॉबेरी। सबकुछ मिलाकर फ्रिज में थोड़ा ठंडा करें और तैयार है आपका हेल्दी फ्रूट योगर्ट – स्वाद और हेल्थ दोनों का कॉम्बो।
2. मिष्टी दोई
बंगाल की फेमस मिठाई मिष्टी दोई अब आपके किचन में। इसके लिए दूध को थोड़ा गाढ़ा करके उसमें गुड़ या ब्राउन शुगर मिलाएं। फिर ठंडा करके दही मिलाएं और मिट्टी के बर्तन में 6-8 घंटे सेट होने दें। जब ये जम जाए, तो ठंडा करके सर्व करें।
3. दही कुल्फी
गाढ़ा दही, कंडेन्स्ड मिल्क, इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स लें। सबको अच्छे से मिक्स करें और कुल्फी मोल्ड में डालें। अब फ्रीज़र में 6-8 घंटे के लिए रखें। गर्मियों के लिए इससे बढ़िया कुछ नहीं।
4. श्रीखंड
दही को 5-6 घंटे टांग कर पानी निकालें। अब इसमें शक्कर मिलाकर अच्छे से फेंट लें। ठंडा करके सर्व करें। चाहें तो इसमें आम का पल्प, ड्राय फ्रूट्स या केसर डालकर स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।
5. चॉकलेट योगर्ट मूस
चॉकलेट को पिघलाएं और उसमें गाढ़ा दही और थोड़ा शहद मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके फ्रिज में रखें। ऊपर से चॉकलेट शेविंग्स डालें और बन गया एकदम चॉकलेटी डेजर्ट।
गर्मियों में दही से बनी ये डेजर्ट न सिर्फ पेट को ठंडक देती हैं, बल्कि हेल्दी और टेस्टी भी होती हैं। ये रेसिपी ट्राई करें और अपने परिवार को दें एक मीठा, ठंडा और हेल्दी तोहफा।

Next Story