डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये 10 फूड्स, सेहत भी रहेगी दुरुस्त
डायबिटीज आज के समय में तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। ये सिर्फ बूढ़ों की बीमारी नहीं रह गई है बल्कि 30-40 साल के लोग भी इसका शिकार तेजी से हो रहे हैं. इस बीमारी में सिर्फ दवाएं ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी बेहद अहम भूमिका निभाता है। कुछ हेल्दी फूड्स को रोजाना की डाइट में शामिल करके ब्लड शुगर लेवल को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसी 10 चीजों के बारे में, जिन्हें डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस और मल्टीग्रेन आटे से बनी चीजें फाइबर से भरपूर होती हैं। ये धीरे-धीरे पचती हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
पालक, मेथी, सरसों और बथुआ जैसी सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। इनमें कैलोरी कम होती है, इसलिए इन्हें डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
मूंग दाल, मसूर दाल, राजमा और काले चने जैसी चीजें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये लंबे समय तक पेट भरा रखने के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।
सेब, अमरूद, संतरा और नाशपाती जैसे फल फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं। इन्हें जूस की बजाय साबुत खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। हालांकि फलों का सेवन डॉक्टर से सलाह के हिसाब से करें.
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स हेल्दी फैट और पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें सीमित मात्रा में खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।
बिना चीनी वाला दही और छाछ पाचन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
अंडे प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं। इन्हें संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है।
सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए दिल की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।
दालचीनी का इस्तेमाल खाने और ड्रिंक्स में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुछ रिसर्च में इसके ब्लड शुगर मैनेजमेंट से जुड़े संभावित फायदे बताए गए हैं, लेकिन इसे दवाओं का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।
शरीर को हाइड्रेट रखना डायबिटीज मैनेजमेंट का अहम हिस्सा है। मीठी चीजों की जगह सादा पानी पीना बेहतर विकल्प माना जाता है।
डायबिटीज में सही खानपान और बैलेन्ड डाइट पर चलना बहुत जरूरी है। हेल्दी फूड्स को रोजाना की डाइट में शामिल करके और नियमित एक्सरसाइज के साथ ब्लड शुगर लेवल को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है।
1. साबुत अनाज

2. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, सरसों और बथुआ जैसी सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। इनमें कैलोरी कम होती है, इसलिए इन्हें डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
3. दालें और बीन्स
मूंग दाल, मसूर दाल, राजमा और काले चने जैसी चीजें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये लंबे समय तक पेट भरा रखने के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।
4. मौसमी फल
सेब, अमरूद, संतरा और नाशपाती जैसे फल फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं। इन्हें जूस की बजाय साबुत खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। हालांकि फलों का सेवन डॉक्टर से सलाह के हिसाब से करें.
You may also like
- Travel: माउंट आबू ही नहीं, राजस्थान की ये जगहें भी जून-जुलाई में होती हैं ठंडी, घूमने का बना लें प्लान
- तलाकशुदा बिजनेसमैन से 39 की उम्र में दूसरी शादी, 19 साल में खरीदा था खुद का आलीशान घर, तस्वीरों में देखें रॉयल लुक
- WhatsApp block check trick: व्हाट्सएप पर किसी ने कर दिया है ब्लॉक? तो ऐसे खुल जाएगा राज, बस करना होगा ये काम
- शादी के समय एक आदमी और औरत के बीच उम्र का कितना अंतर होना चाहिए? आचार्य चाणक्य ने दी जानकारी
- सिद्धार्थ मल्होत्रा का फिटनेस मंत्र: निरंतरता से पाएं बेहतरीन परिणाम
5. ड्राई फ्रूट्स और बीज
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स हेल्दी फैट और पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें सीमित मात्रा में खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।
6. दही और छाछ
बिना चीनी वाला दही और छाछ पाचन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
7. अंडे
अंडे प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं। इन्हें संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है।
8. फैटी फिश
सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए दिल की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।
9. दालचीनी
दालचीनी का इस्तेमाल खाने और ड्रिंक्स में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुछ रिसर्च में इसके ब्लड शुगर मैनेजमेंट से जुड़े संभावित फायदे बताए गए हैं, लेकिन इसे दवाओं का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।
10. पर्याप्त पानी