आलूबुखारा खाने के फायदे: क्यों है यह मौसम का सबसे हेल्दी फल?

गर्मियों के आखिर और बारिश की शुरुआत के साथ बाजारों में मिलने वाला आलूबुखारा अपने खट्टे-मीठे स्वाद के कारण लोगों का पसंदीदा मौसमी फल है। हालांकि आम, लीची और जामुन जैसे फलों के बीच इसे अक्सर उतनी अहमियत नहीं मिलती, जितनी यह वास्तव में हकदार है। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, आलूबुखारा विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी खनिजों का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। मौसमी फल होने के कारण यह ताजा, स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप अपनी रोजमर्रा की डाइट में हेल्दी बदलाव लाना चाहते हैं, तो आलूबुखारा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
Hero Image