Homemade Tan Removal Soap स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। गर्मियां आने वाली हैं। इस मौसम में टैनिंग सबसे बड़ा इश्यू रहता है। धूप, धूल और पसीने की वजह से स्किन काली पड़ने लगती है।
त्वचा की खोई हुई रंगत
आजकल धूप, धूल मिट्टी, प्रदूषण और केमिकल भरे प्रोडक्ट्स की वजह से स्किन की रंगत धीरे धीरे फीकी और डल दिखने लगती है। खासतौर पर टैनिंग की समस्या लगभग हर किसी को परेशान करती है। चाहे चेहरे पर हो, हाथ पैरों पर या गर्दन पर, टैनिंग सब जगह असर दिखाती है।
बाजार के प्रोडक्ट्स के नुकसान
बाजार में मिलने वाले साबुन और फेसवॉश भले ही तुरंत गोरा बनाने का दावा करते हों। पर इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय में स्किन को रूखा, बेजान और संवेदनशील बना सकते हैं। ऐसे में अगर कोई चाहता है कि स्किन की रंगत निखरे और टैन धीरे धीरे कम हो। साथ ही स्किन नेचुरली मुलायम और हेल्दी बने, तो घरेलू उपायों से बेहतर कुछ नहीं है।
घर पर साबुन बनाना
आप खुद घर पर ऐसा साबुन बना सकते है, जो रंगत को निखारेगा, टैनिंग कम करेगा और स्किन को मुलायम भी बनाएगा। सबसे खास बात ये है कि, इसे बस तीन आसान चीजों से तैयार किया जा सकता है। इसमें कम मेहनत और कम खर्चा लगता है।
साबुन का सामान
इस टैन रिमूवल साबुन को बनाने का तरीका बहुत आसान है। सबसे पहले साबुन की सामग्री तैयार करनी है। एक साफ कटोरी लेनी है। इसमें दो चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और जरूरत के अनुसार कच्चा दूध डालना है। ध्यान रखना है कि दूध थोड़ा थोड़ा करके डालें ताकि मिश्रण ज्यादा पतला ना हो जाए।
पेस्ट तैयार करना
अगले स्टेप में स्मूद पेस्ट बनाना है। अब इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाना है। मिश्रण को तब तक मिलाते रहें जब तक इसमें कोई गांठ ना रहे और ये साबुन जैसा गाढ़ा पेस्ट बन जाए। यही गाढ़ा पेस्ट टैन रिमूवल साबुन का बेस होगा।
पेस्ट को जमाना
तीसरे स्टेप में पेस्ट को मोल्ड या कटोरी में जमाना है। अब इस तैयार पेस्ट को किसी छोटे मोल्ड, ढक्कन या कटोरी में डाल देना है। ऊपर से हल्का सा थपथपाना है ताकि पेस्ट मोल्ड में बराबर फैल जाए। इसे आठ से दस घंटे या पूरी रातभर के लिए सूखने के लिए छोड़ देना है।
साबुन को बाहर निकालना
चौथे स्टेप में साबुन को बाहर निकालना है। जब मिश्रण अच्छे से सूख जाए और सख्त हो जाए, तो इसे धीरे से मोल्ड से निकाल लेना है। अब नेचुरल टैन रिमूवल साबुन पूरी तरह से तैयार है। ये घरेलू साबुन स्किन की देखभाल के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
इस्तेमाल करने का तरीका
पांचवें स्टेप में इसे इस्तेमाल करने का तरीका जानना है। नहाते समय या चेहरे की सफाई के दौरान इस साबुन को हल्का गीला करना है और स्किन पर सर्कुलर मोशन में धीरे धीरे लगाना है। फिर बारह मिनट बाद इसे सादे पानी से धो लेना है। बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिए इसे रोज़ाना या एक दिन छोड़कर इस्तेमाल करना चाहिए।
साबुन को स्टोर करना
इस्तेमाल के बाद साबुन को हमेशा सूखी जगह पर रखना है, ताकि वो जल्दी खराब ना हो। इसे सात से दस दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिए और फिर नया साबुन बना लेना चाहिए।
धूप से बचने के टिप्स
अगर टैनिंग से बचना है तो सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट भी धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। इसे चेहरे पर ही नहीं बल्कि गर्दन, हाथ और पैर में अच्छे से लगाना चाहिए ताकि धूप का असर ना हो।
बचाव के दूसरे तरीके
इसके अलावा धूप में बाहर निकलने से पहले सिर पर टोपी, दुपट्टा या फुल स्लीव के कपड़े ही पहनने चाहिए। इससे स्किन ढकी रहती है। हफ्ते में एक या दो बार नेचुरल स्क्रब करना भी बहुत जरूरी स्टेप है। इससे डेड स्किन हटती है ।
पानी पीना है जरूरी
सबसे जरूरी बात ये है कि दिन में कम से कम दो से तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है और डैमेज होने से बचती है। ये स्किन को नमी देता है।