बिना महंगे कैमरे के भी प्रोफेशनल फोटोग्राफी सीखें, बस अपनाएं ये ट्रिक्स
आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी फोटोग्राफी कमाल की हो। आखिर सोशल मीडिया पर अच्छी तस्वीरें डालकर लाइक्स और कॉम्प्लिमेंट्स पाना किसे पसंद नहीं होता? लेकिन कई बार हमारी खींची हुई फोटोज उतनी अच्छी नहीं आतीं, जितनी हम सोचते हैं। फोटो धुंधली हो जाती है, लाइटिंग सही नहीं होती या फिर बैकग्राउंड तस्वीर को खराब कर देता है।
अगर आपको भी फोटोग्राफी करने में दिक्कत होती है और आप चाहते हैं कि आपकी तस्वीरें देखने में ज्यादा प्रोफेशनल और खूबसूरत लगें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ सिंपल ट्रिक्स और स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप भी अपनी फोटोग्राफी स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं। बस आपको थोड़ी प्रैक्टिस और सही टेक्नीक का इस्तेमाल करना होगा, और फिर आपकी हर फोटो सोशल मीडिया पर छा जाएगी।
आसान टिप्स से बनें फोटोग्राफी के उस्ताद
अगर आप सोचते हैं कि अच्छी फोटोग्राफी सिर्फ महंगे कैमरों से ही हो सकती है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। सही तरीके और थोड़ी समझदारी के साथ मोबाइल से भी जबरदस्त फोटोज क्लिक की जा सकती हैं। बस आपको कुछ ज़रूरी चीजों का ध्यान रखना होगा। आइए, जानते हैं वे खास टिप्स और ट्रिक्स जो आपकी तस्वीरों को और भी शानदार बना सकते हैं।
1. सही लाइटिंग का करें इस्तेमाल
फोटोग्राफी में लाइटिंग सबसे इम्पोर्टेन्ट चीज़ होती है। अगर लाइट सही नहीं होगी, तो फोटो फीकी या ज्यादा डार्क दिख सकती है। सबसे अच्छा तरीका है कि नैचुरल लाइट (सनलाइट) का इस्तेमाल करें। गोल्डन ऑवर, यानी सुबह सूरज निकलने के समय या शाम को सूरज डूबने से पहले, फोटोग्राफी के लिए सबसे अच्छा समय होता है। अगर आप घर के अंदर फोटो ले रहे हैं, तो कोशिश करें कि रोशनी आपके चेहरे या सब्जेक्ट पर सीधी पड़ रही हो।
2. बैकग्राउंड साफ-सुथरा रखें
फोटो का बैकग्राउंड बहुत मायने रखता है। अगर बैकग्राउंड में बहुत ज्यादा सामान या भीड़ होगी, तो फोटो का मेन सब्जेक्ट उतना अट्रैक्टिव नहीं लगेगा। कोशिश करें कि बैकग्राउंड सिंपल और साफ-सुथरा हो, जिससे तस्वीर का फोकस साफ दिखे और फोटो देखने में ज्यादा प्रोफेशनल लगे।
3. एंगल का सही चुनाव करें
हर फोटो को सीधा-सीधा खींचना जरूरी नहीं है। कभी-कभी थोड़ा अलग एंगल से फोटो लेने से तस्वीर ज्यादा शानदार दिखती है। आप साइड एंगल, ऊपर से या नीचे से फोटो लेने की कोशिश कर सकते हैं। इससे आपकी फोटो ज्यादा क्रिएटिव और इंट्रेस्टिंग लगेगी।
4. "रूल ऑफ थर्ड्स" अपनाएं
अगर आप प्रोफेशनल फोटोग्राफी की तरह फोटो क्लिक करना चाहते हैं, तो "रूल ऑफ थर्ड्स" का इस्तेमाल करें। अपने कैमरा या मोबाइल में "Grid" ऑप्शन ऑन करें और फोटो का मेन सब्जेक्ट सीधे सेंटर में रखने की बजाय थोड़ा किनारे की तरफ रखें। इससे फोटो ज्यादा बैलेंस्ड और नैचुरल लगेगी।
5. फोकस सही रखें
कई बार फोटो खींचते समय ध्यान नहीं देने की वजह से फोटो ब्लर आ जाती है। इससे बचने के लिए फोटो क्लिक करने से पहले अपने सब्जेक्ट पर टैप करके फोकस लॉक करें। इससे आपकी तस्वीर शार्प और क्लियर आएगी।
6. मोबाइल ज़ूम से बचें
अगर आप मोबाइल से फोटो क्लिक कर रहे हैं, तो डिजिटल ज़ूम का इस्तेमाल न करें। ज़ूम करने से फोटो की क्वालिटी खराब हो जाती है और फोटो पिक्सलेट (धुंधली) दिखने लगती है। बेहतर तरीका यह है कि आप खुद सब्जेक्ट के पास जाकर फोटो लें।

Next Story