Newspoint Logo
T20 World Cup

Electric Kettle Hacks: रसोई में कुकिंग का समय बचाने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक केटल का ऐसे करें इस्तेमाल

Newspoint
सर्दी के मौसम में पानी गर्म करने के लिए लोग इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल करते हैं। होटल में भी चाय और कॉफी बनाने के लिए इलेक्ट्रिक केटल का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इलेक्ट्रिक केटल आपके दूसरे कई कामों को भी आसान बना सकती है। कुकिंग में भी इससे बहुत हेल्प मिलती है, सर्दी का मौसम खत्म होने के बाद कई लोग अपनी इलेक्ट्रिक केटल को उठाकर किसी कोने में रख देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। पानी गर्म करने के साथ ही आप कुकिंग के कई कामों में इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल कर सकते हैं। Electric kettle hacks की मदद से कुकिंग का काम बहुत जल्दी हो जाता है।

मैगी और सूप

इलेक्ट्रिक केटल में मैगी और तरह तरह के सूप बनाए जा सकते हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत ही आसान है, आपको बस अपनी केतली में थोड़ा पानी उबालना है और उसके अंदर नूडल्स या सूप डाल देना है। इसके बाद इसे उबलने दें। थोड़ी देर तक इसे अच्छी तरह से पकाना है और देखते ही देखते खाने के लिए गरमागरम मैगी पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। इससे समय की भी बहुत बचत होती है और काम भी आसानी से हो जाता है। बिना गैस के मैगी बनाने का ये सबसे अच्छा तरीका है।

अंडे उबालना

अगर आप गैस पर अंडा उबालने की मेहनत नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपनी इलेक्ट्रिक केटल में भी अंडे उबाल सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग गैस पर अंडे उबलने के लिए रखकर भूल जाते हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल करने पर ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इलेक्ट्रिक केटल ऑटो कट होती है। इस वजह से अंडा अंदर तक बहुत अच्छी तरह से पक जाता है और गैस जलने का कोई डर भी नहीं रहता है। ये तरीका बहुत ही सुरक्षित है और इससे अंडे बहुत अच्छी तरह से उबल जाते हैं।

ओट्स और दलिया

इलेक्ट्रिक केटल में ओट्स बनाकर भी खाए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें दलिया बनाना भी बहुत आसान है, जब भी आपके पास टाइम कम हो तो आप केटल से मिनटों में ओट्स या दलिया बना सकते हैं। इससे सुबह का नाश्ता बनाने में बहुत आसानी होती है और मेहनत भी कम लगती है। कम समय में अच्छा नाश्ता तैयार करने का ये एक बहुत अच्छा तरीका है।

चावल बनाना

आप अपनी इलेक्ट्रिक केटल में चावल भी बना सकते हैं। ये एक ऐसा बर्तन है जो रसोई के हर छोटे बड़े काम को आसानी से और जल्दी कर सकता है। आप चाहें तो डायरेक्ट केतली के अंदर ही चावल बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो केतली में कोई छोटा बर्तन रखकर भी उसमें चावल बना सकते हैं। ये तरीका तब बहुत काम आता है जब घर में कोई और बर्तन खाली ना हो और आपको चावल पकाने हों।

बोतल की सफाई

छोटे बच्चों की दूध की बोतल को रोजाना अच्छी तरह से साफ करना बहुत जरूरी काम होता है। बोतल को पूरी तरह से स्टेरलाइज करने के लिए उबलते हुए गर्म पानी में दूध की बोतल को डालकर रखना पड़ता है। आप ये जरूरी काम अपनी इलेक्ट्रिक केटल में बहुत आसानी से कर सकते हैं। उबलते पानी में दूध की बोतल डालने से बोतल में छुपे हुए सारे बैक्टीरिया आसानी से मर जाते हैं। इस तरह से बच्चों की बोतल की क्लीनिंग बहुत आसान हो जाती है और समय भी बचता है।

सब्जियां उबालना

कुकिंग करते समय कई बार सब्जियों को हल्का उबालना पड़ता है। अगर आपको भी ऐसा करना है तो ये काम भी इलेक्ट्रिक केटल में आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले केटल में थोड़ा पानी भरकर अच्छी तरह से उबाल लें और उसमें सब्जियां डालकर उन्हें स्टीम कर लें। इसके बाद थोड़ी देर के लिए केटल को बंद करके रखें। कुछ देर बाद केटल से सारा पानी बाहर निकाल दें। इस तरह से सारी सब्जियां बहुत आसानी से उबल जाती हैं।







Hero Image


More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint