Diwali 2025: दिवाली पर आज़माएं ये लेटेस्ट रंगोली स्टैंसिल डिजाइन, जो बढ़ाएं घर की रौनक
भारत में दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, रोशनी और रंगों का उत्सव है। हर घर में दीप जलाए जाते हैं, मिठाइयां बांटी जाती हैं और रंगोली से घर के आंगन को सजाया जाता है। रंगोली बनाना शुभ माना जाता है क्योंकि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ-साथ मेहमानों का स्वागत भी करती है। बदलते समय के साथ अब पारंपरिक रंगोली बनाने के तरीके भी आधुनिक हो चुके हैं। आजकल लोग स्टैंसिल डिजाइनों का इस्तेमाल कर खूबसूरत और सटीक रंगोली बनाते हैं। आइए जानते हैं इस दिवाली कौन से लेटेस्ट रंगोली स्टैंसिल डिजाइन ट्रेंड में हैं और कैसे आप अपने घर को सजा सकते हैं नए अंदाज़ में।
रंगोली स्टैंसिल डिजाइन क्या है
रंगोली स्टैंसिल डिजाइन दरअसल एक तैयार टेम्पलेट होता है जिससे रंगोली आसानी से बनाई जा सकती है। यह प्लास्टिक, धातु या कार्ड शीट के रूप में बाजार में उपलब्ध होता है। इसे जमीन पर रखकर उसके ऊपर रंग डालने से डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट बनता है। इस वजह से जिन लोगों को फ्रीहैंड रंगोली बनाना मुश्किल लगता है, उनके लिए स्टैंसिल डिजाइन एक आसान और आकर्षक विकल्प बन गया है।दिवाली के लिए ट्रेंडिंग रंगोली स्टैंसिल डिजाइन
2025 में दिवाली के लिए कई नए डिजाइन बाजार में छाए हुए हैं। इनमें ज्योमेट्रिक पैटर्न, मंडला डिजाइन, और पौराणिक थीम वाले स्टैंसिल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। साथ ही, देवी लक्ष्मी के चरण, दीपक और स्वास्तिक जैसे पारंपरिक डिजाइनों का आधुनिक रूप भी देखने को मिल रहा है। "रंगों और पैटर्न का यह मेल हर किसी के घर को अलग पहचान देता है।"Next Story