फैशन का मतलब सिर्फ महंगे कपड़े पहनना नहीं है, बल्कि कपड़ों को सही तरीके से स्टाइल करना भी है। जींस एक ऐसा पहनावा है, जिसे हर मौके पर अलग-अलग तरह से पहना जाता है। लेकिन कई बार ढीली जींस पहनना मुश्किल हो जाता है। अगर किसी को अपनी पसंद की जींस मिल भी जाए, तो कई बार उसकी फिटिंग को लेकर दिक्कत आती है। ऐसे में फिटिंग ठीक करने के लिए सबसे पहला ख्याल बेल्ट लगाने का आता है। मगर हर बार बेल्ट पहनना आरामदायक नहीं होता। खासतौर पर जब कोई क्रॉप टॉप, शॉर्ट कुर्ती या शर्ट को टक-इन करके पहन रहा हो, तो बेल्ट पूरे लुक को खराब कर सकती है। इसलिए, 'Loose Jeans Hacks' के जरिए बिना बेल्ट के जींस को टाइट करने के कई तरीके अपनाए जा सकते हैं।
बटन और इलास्टिक का प्रयोग
ढीली जींस को सही फिटिंग देने के लिए बटन और इलास्टिक का तरीका बहुत काम आता है। इसके लिए जींस के अंदर की तरफ एक छोटा बटन सिलना होता है। इसके बाद, दूसरी तरफ इलास्टिक लगाकर उसे बटन में फंसा दिया जाता है। ऐसा करने से कमर तुरंत टाइट हो जाती है और जींस शरीर पर अच्छे से फिट हो जाती है। इस तरीके की सबसे अच्छी बात ये है कि ये बाहर से किसी को दिखाई भी नहीं देता। ये तरीका हाई-वेस्ट जींस के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
सेफ्टी पिन का इस्तमाल
कई बार कहीं जाने की बहुत जल्दी होती है और सिलाई करने का समय नहीं होता। ऐसे समय में सेफ्टी पिन वाला तरीका सबसे ज्यादा काम आ सकता है। इसके लिए जींस के पीछे की तरफ से कपड़े को थोड़ा सा मोड़कर अंदर की तरफ से सेफ्टी पिन लगानी होती है। इससे जींस तुरंत फिट दिखने लगती है और किसी तरह की एक्स्ट्रा सिलाई की जरूरत भी नहीं पड़ती। बस इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि पिन अच्छी क्वालिटी की हो, ताकि वो मुड़े नहीं और अच्छे से टिकी रहे।
बैक नॉट स्टाइल
जो लोग थोड़ा ट्रेंडी और अलग लुक चाहते हैं, उनके लिए बैक नॉट स्टाइल एक अच्छा तरीका है। इसमें जींस के पीछे दिए गए बेल्ट लूप्स के बीच के कपड़े को हल्का सा मोड़कर अंदर की तरफ एक छोटी सी गांठ बनानी होती है। इसके ऊपर से टॉप या कुर्ती पहनने पर ये नॉट पूरी तरह छुप जाता है। इससे जींस की फिटिंग एकदम सही लगती है और लुक भी खराब नहीं होता। ये तरीका उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो फैशन के साथ प्रयोग करना भी पसंद करते हैं।
टक करने की ट्रिक
अगर जींस बहुत ज्यादा ढीली नहीं है, तो उसे ठीक करने के लिए टक-इन ट्रिक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कमर के पीछे के कपड़े को अंदर की तरफ मोड़कर सिला जा सकता है, या फिर फैब्रिक टेप का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये तरीका ऑफिस जाने वालों के लिए या रोजमर्रा जींस पहनने वालो के लिए बहुत बहुत फायदेमंद है।
रबर बैंड इस्तमाल करने का तरीका
ढीली जींस को टाइट करने के लिए रबर बैंड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए जींस के बटन में एक मजबूत रबर बैंड लगाना होता है और उसे बटनहोल के अंदर से निकालकर वापस बटन में फंसाना होता है। इससे कमर तुरंत टाइट महसूस होने लगती है। ये तरीका तब बहुत काम आता है जब जींस बस थोड़ी सी ही ढीली हो और कोई सिलाई नहीं करना चाहता हो।
By continuing, you agree to the Terms listed here. In case you want to opt out, please click "Do Not Sell or Share My Personal Information" link in the footer of this page.
Opt out of the sale or sharing of personal information
We won't sell or share your personal information to inform the ads you see. You may still see interest-based ads if your information is sold or shared by other companies or was sold or shared previously.