Food Without Cooking: बिना गैस के बनने वाली आसान और टेस्टी डिश, सत्तू से लेकर सैंडविच जैसे हेल्दी ऑप्शन्स
इन दिनों कई राज्यों में LPG गैस का संकट एक बड़ी मुसीबत बन गया है। शहरों में रहने वालों के घरों में भी गैस की कमी हो रही है। मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई की वजह से ऑयल मार्केट, शिपिंग लाइंस और सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ रहा है। ये असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुँच गया है। गैस की कमी देखकर कुछ लोगों ने दिन में सिर्फ एक बार खाना पकाना शुरू कर दिया है। अगर घर की गैस खत्म होने वाली है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। गैस खत्म होने पर भी बिना गैस जलाए खाना तैयार करके दो से चार दिन तक आराम से रह सकते हैं। ऐसे कई no cook recipes हैं, जो इस LPG संकट के बीच आपके काम आ सकते हैं। यहाँ खाने के कुछ अच्छे ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें कुछ भी पकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्प्राउटेड अनाज है अच्छा ऑप्शन
नाश्ते में स्प्राउटेड अनाज खाना एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। चना, मूंग और सोयाबीन को पानी में भिगोकर स्प्राउटेड कर सकते हैं। ये एक हेल्दी खाना है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और भरपूर मात्रा में विटामिन मिलते हैं। स्प्राउटेड सलाद को ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए इसमें बारीक कटा खीरा, प्याज और टमाटर डाल सकते हैं। इसके अलावा सेब, अनार और दूसरे फल भी काटकर मिला सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डाल सकते हैं। बिना गैस जलाए एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार हो जाता है।दही चूड़ा से मिटाएं अपनी भूख
बिना गैस का इस्तेमाल किए पेट भरने वाला खाना चाहिए, तो दही चूड़ा एक बहुत अच्छा तरीका है। इसके लिए सीधे बाजार से चूड़ा या पोहा खरीदकर ला सकते हैं। इस चूड़ा को बिना पकाए दही के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। दही चूड़ा मूल रूप से बिहार का एक पारंपरिक खाना है। लोग इसे मकर संक्रांति से लेकर पूरी गर्मी के मौसम में बड़े चाव के साथ खाते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे पकाने या उबालने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे नाश्ते में या फिर लंच में भी खा सकते हैं।गर्मी के मौसम में सत्तू का फायदा
गर्मी का मौसम आते ही लोग सत्तू का इस्तेमाल बढ़ा देते हैं। सत्तू को पानी में घोलकर पीने से गर्मी में पेट को काफी ठंडक मिलती है। सत्तू को दूध में डालकर भी खा सकते हैं। मीठा सत्तू पानी या दूध दोनों में अच्छा लगता है। नमकीन सत्तू पीना है, तो उसमें थोड़ा नींबू का रस, भुना जीरा, काला नमक, चाट मसाला, कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर उसे पी सकते हैं। नाश्ते के लिए सत्तू एक बेहतरीन खाना है। इसे तैयार करने के लिए गैस जलाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है।ब्रेड से तैयार करें टेस्टी सेंडविच
बच्चों से लेकर घर के बड़े सदस्यों तक, सभी को सेंडविच खाना बहुत पसंद होता है। ब्रेड का इस्तेमाल करके बहुत आसानी से टेस्टी सेंडविच बना सकते हैं। ब्रेड के स्लाइस में मेयोनीज, चटनी और कच्ची सब्जियां लगाकर एक बढ़िया सेंडविच तैयार कर सकते हैं। इसमें खीरा, प्याज और टमाटर काटकर लगा सकते हैं। सेंडविच बनाने के इस तरीके में गैस जलाकर कुछ भी पकाने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर घर में बिजली से चलने वाला ग्रिलर मौजूद है, तो इस सेंडविच को ग्रिलर में ग्रिल करके भी आराम से खा सकते हैं।रसम और चटनी से बढ़ाएं चावल का स्वाद
दाल और सब्जी पकाने में गैस काफी ज्यादा खर्च होती है। गैस की बचत करनी है तो सब्जी पकाने की जगह चटनी पीसकर उसे सीधे चावल के साथ खा सकते हैं। इमली का इस्तेमाल करके रसम भी बना सकते हैं। इमली के रसम में कुछ सब्जियां जैसे प्याज, कटी हरी मिर्च और दूसरी चीजें डालकर रसम तैयार कर सकते हैं। इस रसम को चावल के साथ खाया जा सकता है। इसके साथ ही, चावल के साथ प्याज वाला तड़का दही भी आराम से खा सकते हैं।Next Story