Fruit Custard Recipe: होली पर मेहमानों के लिए बनाएं स्वादिष्ट कस्टर्ड, नोट करें रेसिपी
होली का त्योहार लोगों के लिए बहुत खास होता है। होली का त्योहार सिर्फ रंगों तक ही सीमित नहीं होता है। इस खास मौके पर तरह तरह की मिठाईयां भी बनाई जाती हैं।हर कोई घर आने वाले लोगों को कुछ मीठा खिलाना चाहता है। इस होली पर आप भी अपने मेहमानों को एक नई और खास स्वीट डिश खिला सकते है और इस डिश का नाम है फ्रूट कस्टर्ड। ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है।
कस्टर्ड बनाने के लिए जरूरी सामान
कस्टर्ड बनाने के लिए एक लीटर दूध चाहिए। साथ ही दो बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर की भी जरूरत होगी। मिठास के लिए चार से पांच बड़े चम्मच चीनी की जरूरत होगी, जिसे स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा किया जा सकता है। इसके अलावा ताजे फल चाहिए। ताजे फलों में सेब, केला, अंगूर और अनार लिए जा सकते हैं। साथ ही गार्निश करने के लिए बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी चाहिए जिनमें काजू, बादाम और पिस्ता शामिल किए जा सकते हैं।दूध को उबालने का तरीका
कस्टर्ड बनाने की शुरुआत दूध उबालने से होती है। सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन को लेना है और उसमें दूध को गर्म करने के लिए गैस पर रखना है। पूरा दूध उबलने के लिए नहीं रखना है। इसमें से आधा कप ठंडा दूध पहले ही एक अलग कटोरी में निकाल लेना है। इस ठंडे दूध का इस्तेमाल बाद में कस्टर्ड पाउडर मिलाने के लिए किया जाएगा। बाकी बचे हुए दूध को अच्छी तरह से उबलने देना है।You may also like
- Holi Special 2026- होली पर कहीं लग न जाएं फर्नीचर और दीवारों पर पक्का रंग, ऐसे बचाएं
- PhonePe Update- अब बिना पिन के कर पाएंगे फोन पे से 5000 तक का भुगतान, आइए जानें पूरी डिटेल्स
- Toll Plaza Update- 1 अप्रैल से टोल पर नहीं दे पाएंगे केश, केवल इन चीजों से दे पाएंगे पैसा
- Bank Holiday in March- मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम वक्त रहते निपटा लें
- Passport Tips- जिन लोगों के नाम केस दर्ज हैं वो पासपोर्ट नहीं बनवा सकते हैं, आइए जानें इसके बारे में डिटेल्स









