गर्मियों में पसीने से चिपचिपे बालों की सही देखभाल करने के 5 आसान तरीके जरूर अपनाएं
गर्मी का मौसम आते ही बालों में चिपचिपाहट, खुजली और रूखापन जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। तेज धूप और पसीना मिलकर बालों को डल, बेजान और फ्रिजी बना देते हैं। इतना ही नहीं, सही देखभाल न करने पर बाल तेजी से झड़ने भी लगते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपायों से अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बना सकते हैं।
गर्मी में बालों की देखभाल कैसे करें?
1. ऑयलिंग करना न भूलें
गर्मियों में भी बालों को तेल की जरूरत होती है। कई लोग सोचते हैं कि गर्मियों में ऑयलिंग करने से बाल और ज्यादा चिपचिपे हो जाएंगे, लेकिन असल में तेल बालों को अंदर से पोषण देता है। आप नारियल तेल या बादाम तेल का हल्का मसाज करें और रातभर छोड़ दें। हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर तेल लगाएं।
2. कंडीशनिंग से मिलेगा नरमाहट
बालों को डीप कंडीशनिंग देना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आप नैचुरल तरीके से दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में थोड़ा दूध लें और हाथों से बालों की जड़ों और लेंथ पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।
3. टॉवेल हीटिंग से करें स्कैल्प ट्रीटमेंट
अगर आप पार्लर जाकर स्पा नहीं कराना चाहते तो घर पर टॉवेल हीटिंग करें। इसके लिए गर्म पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ें और उसे बालों पर लपेट लें। इससे स्कैल्प तक नमी और पोषण पहुंचेगा और बाल मजबूत बनेंगे।
4. एलोवेरा जेल से करें बालों की खास केयर
रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। ये हेयर मास्क बालों को धूप से हुए नुकसान से बचाएगा और बालों में नई जान भर देगा।
5. दही से मिलती है नेचुरल चमक
हफ्ते में एक बार दही को बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं। 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। दही बालों को डीपली मॉइस्चराइज करता है और चिपचिपाहट को भी कम करता है।
बालों को धूप से कैसे बचाएं?
अगर आप ये छोटे-छोटे स्टेप्स फॉलो करेंगे तो गर्मियों में भी आपके बाल हेल्दी, चमकदार और मजबूत बने रहेंगे। तो देर किस बात की? आज से ही बालों की देखभाल शुरू कर दीजिए।
Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ सामान्य समझ के लिए दी गई है। इसे चिकित्सक की सलाह न मानें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें। इस जानकारी की जिम्मेदारी न्यूज़प्वाइंट की नहीं होगी।

- घर से बाहर निकलते वक्त बालों को स्कार्फ या कैप से ढक लें।
- बहुत ज्यादा हीटिंग टूल्स (जैसे स्ट्रेटनर, कर्लर) का इस्तेमाल ना करें।
- माइल्ड शैम्पू और नैचुरल प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।

Next Story