गैस बर्नर की सफाई में हो रही है दिक्कत? ट्राई करें ये 5 घरेलू टिप्स
रसोई की शोभा और कामकाज का सबसे जरूरी हिस्सा होता है गैस चूल्हा। लेकिन जब इसके बर्नर पर ग्रीस, तेल और कालिख की परत जम जाती है, तो यह दिखने में गंदा लगने लगता है और काम करना भी मुश्किल हो जाता है। गैस की लौ धीमी हो जाती है और खाना बनने में वक्त ज्यादा लगता है। अगर आप सोच रहे हैं कि बर्नर को बिना महंगे केमिकल या झंझट के कैसे चमकाएं, तो हम आपके लिए लाए हैं 5 आसान और असरदार घरेलू नुस्खे। इनमें से कोई भी एक तरीका ट्राई करें और फिर बर्नर हो जाएगा एकदम नया जैसा।
1. बेकिंग सोडा और नींबू का कमाल
2. सिरका और नमक का जादू
3. डिशवॉश लिक्विड और गर्म पानी
4. नींबू और नमक की रगड़
5. उबालकर करें क्लीनिंग
इन घरेलू टिप्स से ना सिर्फ आपका बर्नर साफ होगा, बल्कि चमक भी लौटेगी और गैस की फ्लेम भी बेहतर होगी।
गैस बर्नर की सफाई अब कोई बड़ा काम नहीं है। अगर आप इन आसान और घरेलू ट्रिक्स को अपनाते हैं, तो ना सिर्फ आपका चूल्हा चमकेगा, बल्कि गैस की फ्लेम भी तेज होगी और खाना भी जल्दी बनेगा। ये सारे उपाय सस्ते, सुरक्षित और बेहद असरदार हैं। आपको बस थोड़ा समय निकालना है और इनमें से कोई एक तरीका अपनाना है। तो अगली बार जब बर्नर पर जमी चिकनाई या कालापन नजर आए, तो महंगे क्लीनर की जगह इन घरेलू नुस्खों को आज़माएं और अपने किचन को बनाएं पहले जैसा साफ और चमकदार।
1. बेकिंग सोडा और नींबू का कमाल
- एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं।
- इस पेस्ट को बर्नर पर अच्छी तरह लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर स्क्रबर या पुराने ब्रश से रगड़ें।
- कालेपन और चिकनाई की परत चुटकियों में हट जाएगी।
- एक कटोरी में सफेद सिरका लें और उसमें नमक मिलाएं।
- इस मिक्स को बर्नर पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें।
- अब ब्रश से साफ करें. यह जिद्दी गंदगी को भी निकाल देगा।
- गर्म पानी में थोड़ी मात्रा में डिशवॉश लिक्विड डालें।
- बर्नर को इस पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- फिर स्क्रबर या स्टील वूल से रगड़ें. पुरानी ग्रीस और गंदगी निकल जाएगी।
- एक नींबू को काटें और उस पर नमक लगाएं।
- अब इस नींबू को बर्नर पर रगड़ें।
- 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. बर्नर चमक उठेगा।
- एक बड़े बर्तन में पानी लें, उसमें बेकिंग सोडा, डिश लिक्विड और थोड़ा सिरका डालें।
- अब बर्नर को इसमें डालकर 10 मिनट तक उबालें।
- निकालकर ब्रश से साफ करें. पुराने जले हुए दाग भी हट जाएंगे।

Next Story