Green vs Golden Kiwi: हरी कीवी और गोल्डन कीवी में क्या फर्क होता है? जानिए कौन सी कीवी ज्यादा मीठी और सेहत के लिए बेहतर है
बाजार में दो तरह की कीवी मिलती हैं। एक हरी कीवी और दूसरी गोल्डन कीवी होती है। ज्यादातर लोग वही कीवी खरीदते हैं जो बाहर से ब्राउन होती है और अंदर से हरी निकलती है। Green vs Golden Kiwi को लेकर लोग सोचते हैं कि कौन सी कीवी खरीदें। लोग जानना चाहते हैं कि हरी कीवी ज्यादा अच्छी है या पीली कीवी ज्यादा फायदेमंद है और स्वाद में कौन सी मीठी होती है। इन सब बातों का सही जवाब जानना सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
सेहत के लिए फायदे
जानकारों की मानें तो हरी और गोल्डन कीवी दोनों सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। फाइबर की बात करें तो हरी कीवी में इसकी मात्रा ज्यादा होती है। फाइबर पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही हरी और गोल्डन दोनों कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए शुगर के मरीज भी आराम से ये कीवी खा सकते हैं।विटामिन और कैलोरी
दोनों तरह की कीवी में कैलोरी बिलकुल बराबर होती है। वजन कम करने वाले लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। हरी और गोल्डन दोनों कीवी में Vitamin C और Vitamin E भरपूर मात्रा में होता है। इन दोनों फलों में पोटेशियम भी पाया जाता है।Next Story