गुड़हल के पौधे में ढेरों फूल चाहिए? बस ये 5 आसान टिप्स अपनाएं

अगर आप अपने घर की बगिया में रंग-बिरंगे और खूबसूरत फूल देखना चाहते हैं, तो गुड़हल का पौधा एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह न केवल सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि इसे लगाने और इसकी देखभाल करना भी आसान है। खास बात यह है कि अगर सही देखभाल की जाए, तो गुड़हल के पौधे में 6 महीने के अंदर ही ढेरों फूल आ सकते हैं। आइए जानते हैं, गमले में गुड़हल लगाने का सही तरीका और कुछ जरूरी टिप्स जो इसके अच्छे विकास में मदद करेंगे।
Hero Image


1. सही समय और पौधे का चयन करें
फरवरी और मार्च का महीना गुड़हल लगाने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही ज्यादा गर्म, जिससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है। आप नर्सरी से तैयार पौधा खरीद सकते हैं या फिर कलम विधि से खुद भी इसे तैयार कर सकते हैं। ध्यान दें कि जो भी पौधा आप लें, वह स्वस्थ और हरा-भरा हो।

2. गमले और मिट्टी का सही चुनाव करें
गुड़हल को गमले में लगाने के लिए बड़े साइज का गमला चुनें, ताकि उसकी जड़ें अच्छे से फैल सकें। कम से कम 12-14 इंच का गमला लेना सही रहेगा। मिट्टी तैयार करने के लिए इन चीजों को बराबर मात्रा में मिलाएं:


  • 1/3 उपजाऊ मिट्टी
  • 1/3 वर्मी कम्पोस्ट
  • 1/3 बालू (रेत)
इससे मिट्टी हल्की और जल निकासी के लिए सही बनी रहेगी, जिससे जड़ें अच्छे से बढ़ सकेंगी।

3. पानी और धूप का सही ध्यान रखें
गुड़हल का पौधा नमी पसंद करता है, लेकिन ज्यादा पानी इसे नुकसान पहुंचा सकता है। गर्मी में रोजाना और ठंड में 2-3 दिन में एक बार पानी देना पर्याप्त होता है। गमले को ऐसी जगह रखें,जहां इसे रोजाना कम से कम 4-5 घंटे की धूप मिल सके। अगर धूप कम मिलेगी, तो फूल कम आएंगे।


4. सही खाद डालना जरूरी
गुड़हल के पौधे में हर 15 दिन में एक बार खाद डालना जरूरी होता है। वर्मी कम्पोस्ट सबसे अच्छा ऑप्श है, क्योंकि इसमें 16 तरह के सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो पौधे की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाते हैं। इसके अलावा, आप सरसों की खली या गोबर की खाद का भी उपयोग कर सकते हैं।

5. नियमित देखभाल करें
  • पौधे की छंटाई (Pruning) करते रहें ताकि नई शाखाएं तेजी से बढ़ें।
  • सूखे और पीले पत्तों को हटा दें ताकि पौधा स्वस्थ बना रहे।
  • यदि कीड़े लगें, तो नीम के तेल का छिड़काव करें।
  • हर 2-3 महीने में गमले की मिट्टी को थोड़ा ऊपर से खोदें ताकि जड़ें अच्छी तरह से सांस ले सकें।
अगर आप गुड़हल के पौधे की सही देखभाल करेंगे, तो यह बहुत जल्दी बढ़ेगा और कुछ ही महीनों में ढेर सारे फूलों से आपका गमला भर जाएगा। तो देर किस बात की? आज ही अपने घर में गुड़हल लगाइए और अपने गार्डन को खूबसूरती से भर दीजिए।