Navratri Fasting Drinks: नवरात्रि व्रत में कमजोरी से बचने के लिए पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर रहेगा हाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर
नवरात्रि के नौ दिनों को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है। इन दिनों में मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है। लोग इस दौरान पूजा करके व्रत भी रखते हैं। व्रत रखने वाले लोग पूरे नौ दिनों तक बहुत ही श्रद्धा के साथ नियमों का पालन करते हैं। मांसाहारी चीजें, शराब, प्याज, लहसुन और अनाज खाने की सख्त मनाही होती है। इन चीजों को खाना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है।
कमजोरी और डिहाइड्रेशन से बचाव
व्रत के समय शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। जो लोग इस समय पर शरीर को हाइड्रेट रखने और कमजोरी से दूर रखना चाहते हैं, वे कुछ खास ड्रिंक्स को पी सकते हैं। Navratri Fast Drinks सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आगे उन पीने वाली चीजों के बारे में बताया गया है जो व्रत के समय लोगों की बहुत ज्यादा मदद कर सकती हैं।नारियल पानी से दूर होगी पानी की कमी
नवरात्रि व्रत में पूरे नौ दिनों तक भूखे-प्यासे रहकर व्रत रखने से शरीर में काफी ज्यादा डिहाइड्रेशन हो जाता है। भूखे रहने से शरीर में कमजोरी भी होने लगती है। ऐसे में नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। व्रत के दौरान नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। ये शरीर को तरोताजा रखने का काम करता है। नौ दिनों के लंबे व्रत में शरीर को सही मात्रा में पानी मिलना बहुत ही जरूरी है। इसलिए नारियल पानी को खानपान का हिस्सा बनाना चाहिए।Next Story