हेयर फॉल की समस्या को न लें हल्के में, इसके पीछे छिपी हो सकती है बड़ी परेशानी


आजकल बाल झड़ना सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या नहीं रह गई है। कम उम्र के लोग भी तेजी से हेयर फॉल की परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई बार लोग इसे कोई आम बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार बाल झड़ना शरीर में किसी बड़ी परेशानी का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं बाल झड़ने के पीछे छिपे बड़ी वजहों के बारे में।
Hero Image


1. न्यूट्रिशन की कमी


बालों को हेल्थी बनाए रखने के लिए बॉडी को जरूरी प्रोटीन, आयरन, जिंक, बायोटिन और विटामिन्स की जरूरत होती है। बैलेन्सड डाइट की कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। अक्सर डाइटिंग करने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

2. टेंशन और खराब लाइफस्टाइल


लगातार टेंशन, नींद की कमी और खराब लाइफस्टाइल का असर बालों की सेहत पर पड़ता है। टेंशन के कारण बालों का ग्रोथ साइकिल खराब हो सकता है, जिससे हेयर फॉल बढ़ने लगता है। इसलिए जरूरी नींद और मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है।


3. हार्मोनल बदलाव


महिलाओं में प्रेग्नेंसी, डिलीवरी, मेनोपॉज या PCOS जैसी परेशानियों के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं। वहीं पुरुषों में भी हार्मोनल बदलाव बाल झड़ने का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है।

4. गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स


हर किसी के बालों की जरूरत अलग होती है। अपनी स्कैल्प के अनुसार सही शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स का चुनाव न करने से बाल कमजोर हो सकते हैं। ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स भी बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


5. बार-बार हीट और केमिकल ट्रीटमेंट


हेयर स्ट्रेटनिंग, कलरिंग, रीबॉन्डिंग और बार-बार हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बालों की जड़ों को कमजोर कर सकता है। इससे बाल रूखे, बेजान और टूटने वाले हो जाते हैं।


6. प्रदूषण और मौसम का असर


धूल, प्रदूषण और मौसम में बदलाव का असर भी बालों पर पड़ता है। मानसून और सर्दियों में स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं, जिससे हेयर फॉल की शिकायत बढ़ जाती है।

7. किसी बीमारी या दवा का असर


थायरॉइड, एनीमिया, ऑटोइम्यून बीमारियां और कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट भी बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं। अगर अचानक अत्यधिक बाल झड़ने लगें, तो मेडिकल जांच कराना जरूरी है।

बाल झड़ने की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सही खानपान, बेहतर लाइफस्टाइल और नियमित हेयर केयर अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर लंबे समय तक बाल झड़ने की समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।