वजन घटाने से लेकर फिटनेस तक, ये 6 हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट आएंगे काम

सुबह-सुबह टेस्टी और हेल्दी नाश्ता मिल जाए तो दिनभर शरीर में ताकत और फूर्ति महसूस होती है। लेकिन सुबह की भागदौड़ में समझ ही नहीं आता कि क्या ऐसा खाएं जो जल्दी भी बन जाए और शरीर को प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषण भी दे। इसी भागदौड़ की वजह से या तो लोग अपना नाश्ता नहीं खा पाते या जल्दीबाजी में बाहर कुछ अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं। इससे न सिर्फ दिनभर पेट सही नहीं रहता, बल्कि सुस्ती भी आती है। इस आर्टिकल में ऐसी कई रेसिपीज दी गई हैं, जो हेल्दी भी हैं और झटपट तैयार भी हो जाती हैं।
Hero Image


1. मूंग दाल चीला


मूंग दाल से बना चीला प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसमें पनीर या टोफू की स्टफिंग मिलाकर इसकी प्रोटीन मात्रा और बढ़ाई जा सकती है। इसे हरी चटनी के साथ खाएं।


2. बेसन चीला


बेसन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और धनिया मिलाकर पौष्टिक नाश्ता तैयार किया जा सकता है। दही के साथ खाने पर यह और भी संतुलित बन जाता है।

3. पनीर भुर्जी


पनीर हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। कम तेल में बनी पनीर भुर्जी को मल्टीग्रेन रोटी या ब्राउन ब्रेड के साथ खाया जा सकता है।