इस होली घर पर आए मेहमानों को अगर कुछ खास खिलाने का मन है तो परफेक्ट रेस्टोरेंट-स्टाइल दही भल्ले को खिलाया जा सकता है। ये एक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद आती है। घर पर रेस्टोरेंट-स्टाइल दही भल्ले बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और ये जल्दी से बनकर तैयार भी हो जाएंगे।
मूंग दाल भिगोना
घर पर परफेक्ट रेस्टोरेंट-स्टाइल दही भल्ले को बनाने के लिए सबसे पहले कुछ तैयारियां करनी होती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेना है। बाउल में मूंग की दाल लेनी है, दाल लेने के बाद इसको अच्छे से हल्के गुनगुने पानी में भिगोने के लिए रख देना है। गुनगुने पानी में दाल बहुत अच्छे से मुलायम हो जाती है।
दाल को पीसना और फेंटना
जब मूंग की दाल पानी में अच्छे से भीग जाए, तो पानी में से दाल को निकाल कर एकदम बारीक पीस लेना है। पीसी हुई दाल को लगातार और अच्छे से फेंटते रहें, दाल को फेंटने से दाल बहुत हल्की हो जाती है। दाल को इतना फेंटना है ताकि तलते समय ये आसानी से और बहुत अच्छे से फूल जाए। अगर दाल को सही से नहीं फेंटेंगे तो भल्ले कड़क बन जाएंगे।
भल्ले तलना
दाल का घोल पूरी तरह से तैयार होने के बाद भल्ले तलने का काम शुरू करना है। इसके लिए एक साफ पैन लेना है और इसमें तेल को डालकर गरम करना है। जब तेल गरम हो जाए तो दाल के घोल में से गोल आकार के भल्ले तैयार कर लेने हैं और पैन में इनको डाल देना है।
हींग और नमक का पानी
भल्ले तलने के बाद उनको और ज्यादा मुलायम बनाने के लिए एक पानी तैयार किया जाता है। जिसके लिए आपको एक बड़ा सा बाउल लेना है। इस बाउल में हल्के गुनगुने पानी को लेना है। फिर इस पानी में थोड़ा सा नमक और थोड़ी सी हींग को मिला लेना है। इस नमक-हींग वाले पानी को अच्छे से बना लेना है ताकि स्वाद और ज्यादा बढ़ जाए।
दही तैयार करना
दही को बनाने के लिए हल्का मीठा और फेंटा हुआ दही एक बाउल में लेना है। इसके बाद दही में इमली की मीठी चटनी डालनी है, फिर इसमें हरी चटनी को मिलाना है। इसके बाद स्वाद को बढ़ाने के लिए भुना हुआ जीरा डालना है। फिर थोड़ा सा काला नमक और हल्की सी लाल मिर्च को डालकर सबको एक साथ अच्छे से मिला देना है।
प्लेटिंग और परोसने का तरीका
दही भल्ले परोसने के लिए एक साफ प्लेट लेनी है। जो भल्ले पहले बनाकर रखे थे उनको पानी में भिगोकर निकाल लेना है। फिर इन भल्लों को प्लेट में अच्छे से डाल लेना है। भल्लों के ऊपर से सारे तैयार किए हुए मसाले डालने हैं। फिर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कना है। इसके ऊपर से हरी-लाल चटनी डालनी है। आखिर में वो सारा दही इसके ऊपर डालकर मिलाना है।