Holi Special Drinks: इस बार होली पर ठंडाई को भूलकर घर पर बनाएं ये 5 मजेदार मॉकटेल
होली का त्योहार काफी पास आ रहा है। इस समय Holi Special Drinks और Holi Mocktail Recipes की तलाश काफी बढ़ जाती है। अक्सर लोग इस मौके पर ठंडाई पीते है, लेकिन इस बार अगर आप ठंडाई की जगह कुछ नया और मजेदार पीना चाहते है, तो मॉकटेल बिलकुल सही रहेंगे। ये रंग-बिरंगे ड्रिंक्स पार्टी की रौनक को और भी बढ़ा देते हैं। इनका स्वाद बहुत ही ताज़ा होता है और पीने के बाद पेट में भारीपन भी नहीं लगता। गर्मी के मौसम में ये ठंडे-ठंडे मॉकटेल सबको बहुत पसंद आएंगे।
मिंट मोजितो बनाने का तरीका
मिंट मोजितो सबसे पॉपुलर मॉकटेल है, जो ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद आता है। इसे बनाने के लिए 8 से 10 पुदीना के ताजे पत्ते लें। पुदीना के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें। फिर नींबू के कुछ टुकड़े लें और पिसी हुई चीनी लें। इन तीनों चीजों को एक गिलास में डालें और मडलर की मदद से अच्छी तरह क्रश करें। क्रश करने से पुदीना और नींबू का पूरा रस निकल जाएगा। इसके बाद इसमें क्रश की हुई बहुत सारी बर्फ मिलानी है। अब ऊपर से सोडा और थोड़ा सा नींबू का रस डालें। स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए फिर थोड़ा सा काला नमक मिलाएं। इसे अच्छे से शेक करें या एक बड़े चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं और ताजा मिंट मोजितो का मजा ले।कुकम्बर बेसिल स्प्रिट्जर की रेसिपी
होली पार्टी के लिए खीरा से बना ये मॉकटेल भी ट्राई किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में खीरा बहुत फायदा करता है, इसे बनाना भी ज्यादा मुशकिल नही है और गर्म मौसम के लिए ये एक बेहतरीन ड्रिंक है। इसके लिए सबसे पहले एक गिलास में कद्दूकस किया हुआ या बारीक कटा हुआ खीरा लें। इसमें कुछ ताजी तुलसी की पत्तियां डालें। तुलसी की पत्तियों को मडलर की मदद से अच्छे से क्रश करें। क्रश करने से खीरा और तुलसी का स्वाद आपस में मिल जाएगा। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और मिठास के लिए शहद मिलाएं। अब ग्लास में क्रश की हुई बर्फ और क्लब सोडा डालें। इसे अच्छे से मिलाकर गिलास को भर दें और फिर इसे ठंडा ठंडा सर्व करें।You may also like
- Nikon's NIKKOR 70-200mm f/2.8 VR S II lens drops 26% weight, launches in India at Rs 2,89,995
- Aditya Pancholi attends Bombay High Court hearing to quash sexual assault FIR
Another Exit At Livspace: India CBO Lalit Mittal Steps Down- Aviation losses in India to decline by one‑third as domestic traffic grows 6-8 pc: Report
Cabinet approves alteration of name of "Kerala" to "Keralam"









