Holi Special Drinks: इस बार होली पर ठंडाई को भूलकर घर पर बनाएं ये 5 मजेदार मॉकटेल
होली का त्योहार काफी पास आ रहा है। इस समय Holi Special Drinks और Holi Mocktail Recipes की तलाश काफी बढ़ जाती है। अक्सर लोग इस मौके पर ठंडाई पीते है, लेकिन इस बार अगर आप ठंडाई की जगह कुछ नया और मजेदार पीना चाहते है, तो मॉकटेल बिलकुल सही रहेंगे। ये रंग-बिरंगे ड्रिंक्स पार्टी की रौनक को और भी बढ़ा देते हैं। इनका स्वाद बहुत ही ताज़ा होता है और पीने के बाद पेट में भारीपन भी नहीं लगता। गर्मी के मौसम में ये ठंडे-ठंडे मॉकटेल सबको बहुत पसंद आएंगे।
मिंट मोजितो बनाने का तरीका
मिंट मोजितो सबसे पॉपुलर मॉकटेल है, जो ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद आता है। इसे बनाने के लिए 8 से 10 पुदीना के ताजे पत्ते लें। पुदीना के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें। फिर नींबू के कुछ टुकड़े लें और पिसी हुई चीनी लें। इन तीनों चीजों को एक गिलास में डालें और मडलर की मदद से अच्छी तरह क्रश करें। क्रश करने से पुदीना और नींबू का पूरा रस निकल जाएगा। इसके बाद इसमें क्रश की हुई बहुत सारी बर्फ मिलानी है। अब ऊपर से सोडा और थोड़ा सा नींबू का रस डालें। स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए फिर थोड़ा सा काला नमक मिलाएं। इसे अच्छे से शेक करें या एक बड़े चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं और ताजा मिंट मोजितो का मजा ले।कुकम्बर बेसिल स्प्रिट्जर की रेसिपी
होली पार्टी के लिए खीरा से बना ये मॉकटेल भी ट्राई किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में खीरा बहुत फायदा करता है, इसे बनाना भी ज्यादा मुशकिल नही है और गर्म मौसम के लिए ये एक बेहतरीन ड्रिंक है। इसके लिए सबसे पहले एक गिलास में कद्दूकस किया हुआ या बारीक कटा हुआ खीरा लें। इसमें कुछ ताजी तुलसी की पत्तियां डालें। तुलसी की पत्तियों को मडलर की मदद से अच्छे से क्रश करें। क्रश करने से खीरा और तुलसी का स्वाद आपस में मिल जाएगा। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और मिठास के लिए शहद मिलाएं। अब ग्लास में क्रश की हुई बर्फ और क्लब सोडा डालें। इसे अच्छे से मिलाकर गिलास को भर दें और फिर इसे ठंडा ठंडा सर्व करें।शर्ली टेंपल मॉकटेल कैसे बनाएं
अगर कोई क्लासिक और मीठा मॉकटेल ट्राई करना है, तो शर्ली टेंपल सबसे अच्छा है। ये एक बहुत ही सिंपल ड्रिंक है, जिसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसके लिए एक बड़ा ग्लास लें और उसे आइस क्यूब्स से पूरी तरह भर दें। बर्फ डालने के बाद इसमें ग्रेनाडाइन सिरप और नींबू का रस डालना है। इसके बाद इसमें जिंजर एल या स्पाइट या 7 अप सोडा डालें, जो भी आसानी से मिल जाए। इन सभी चीजों को गिलास में अच्छी तरह मिलाएं। इसे और भी सुंदर दिखाने के लिए अपनी मर्जी के फल जैसे कटे हुए संतरे या मार्शियन चेरी से सजा दें ।मॉक मार्टिनी एप्पल मार्टिनी का स्वाद
ये मॉकटेल एक खट्टा- मीठा और बिना अल्कोहल वाला ब्लेंड है। इसे बनाने के लिए थोड़ी तैयारी करनी होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ग्लास को फ्रीजर में 10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रखना है। फिर एक शेकर लें, उस शेकर में एप्पल जूस, नींबू का रस और कोई भी सिंपल सिरप या दालचीनी का सिरप मिलाना है। इसके बाद शेकर में बर्फ के टुकड़े डालें और इसे बहुत अच्छी तरह से शेक करें, और इसे ठंडे किए हुए ग्लास में निकालें। अगर आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा लेमन लाइम सोडा भी मिलाया जा सकता है।ट्रॉपिकल क्रीमी मॉकटेल की ताजगी
अगर होली पार्टी में कुछ क्रीमी ड्रिंक ट्राई करने का मन है, तो ट्रॉपिकल क्रीमी मॉकटेल ट्राई किया जा सकता है। ये उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिन्हें फलों का स्वाद ज्यादा पसंद है। इसके लिए कोकोनट मिल्क, अनानास का ताजा जूस और आम जैसे फलों को एक साथ लें। इन सभी चीजों को मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें ताकि एक गाढ़ा और क्रीमी मिश्रण बन जाए। ये ड्रिंक बीच लोकेशन से इंस्पायर होते हैं, जैसे समंदर किनारे बैठकर कोई ड्रिंक पी रहे हों। ये पीने में बहुत ज्यादा ताजगी देते हैं और इसके साथ ही बहुत ही वाइब्रेंट स्वाद भी देते हैं।Next Story