स्विच बोर्ड पर पड़े जिद्दी दाग हटाना मुश्किल? ये घरेलू ट्रिक्स आजमाएं
घर का कोना-कोना चमकाने की चाहत हर किसी को होती है। पर्दे, शीशे, फर्नीचर तो लोग साफ कर लेते हैं लेकिन स्विच बोर्ड अक्सर गंदे के गंदे रह जाते हैं। खासकर सफेद स्विच बोर्ड जल्दी गंदे नजर आने लगते हैं। उन पर बार-बार हाथ लगाने से न सिर्फ धब्बे पड़ते हैं, बल्कि बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं। लेकिन इन्हें साफ करना थोड़ा रिस्की लगता है क्योंकि मामला बिजली से जुड़ा होता है। घबराइए मत, यहां हम आपको कुछ आसान और सेफ तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप बिना डर के स्विच बोर्ड को चमका सकते हैं।
सफाई से पहले इन बातों का रखें ध्यान
स्विच बोर्ड की सफाई करने से पहले एक सबसे जरूरी काम करें — घर का मेन स्विच बंद कर दें। इससे कोई भी करंट लगने का खतरा नहीं रहेगा। सफाई के बाद भी तुरंत पावर ऑन न करें। कम से कम 30-40 मिनट बाद ही मेन स्विच ऑन करें।
बेकिंग सोडा है बेस्ट क्लीनर
बेकिंग सोडा को थोड़ा पानी या नींबू के रस के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ब्रश से स्विच बोर्ड पर लगाएं। कुछ मिनट छोड़ने के बाद सूखे कपड़े से हल्के हाथों पोंछ दें। स्विच बोर्ड फिर से सफेद चमकने लगेंगे। चाहें तो नमक और नींबू का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
टोमैटो सॉस से करें कमाल
जी हां, टोमैटो सॉस न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि गंदे स्विच बोर्ड को भी चमका सकता है। बस थोड़ा सा सॉस लेकर स्विच बोर्ड पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के गीले कपड़े से साफ करें। सारे धब्बे गायब हो जाएंगे।
टूथपेस्ट और शेविंग क्रीम भी काम के हैं
टूथपेस्ट में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो दांतों के साथ-साथ स्विच बोर्ड को भी चमकाते हैं। थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर स्विच पर लगाएं और फिर सूखे कपड़े से पोंछ दें। इसी तरह शेविंग क्रीम भी शानदार क्लीनर है। इसे 5 मिनट तक स्विच बोर्ड पर लगाकर छोड़ दें और फिर सूखे कपड़े से साफ कर दें।
नेल पॉलिश रिमूवर से मिनटों में सफाई
नेल पॉलिश रिमूवर भी कमाल का क्लीनर है। लेकिन ध्यान रहे कि इसे सीधे स्विच बोर्ड पर ना डालें। रिमूवर को पहले कॉटन या कपड़े पर डालें और फिर स्विच को साफ करें। इससे गहरे दाग भी तुरंत हट जाएंगे।
माइल्ड साबुन से भी कर सकते हैं सफाई
अगर आपके पास ये सब चीजें नहीं हैं, तो कोई बात नहीं। हल्के साबुन के घोल से भी स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं। साबुन वाले पानी को माइक्रोफाइबर कपड़े पर लगाकर स्विच बोर्ड को धीरे-धीरे रगड़ें। पुराने से पुराने दाग भी साफ हो जाएंगे। चाहें तो सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्विच बोर्ड की सफाई अगर सही तरीके से की जाए तो वो भी बाकी घर की तरह चमकते रहते हैं। बस थोड़ी सी सावधानी रखें और इन आसान घरेलू टिप्स को अपनाएं, फिर देखिए आपके घर के साथ-साथ स्विच बोर्ड भी साफ और सुंदर लगेगा।

Next Story