Newspoint Logo

How To Grow Ginger At Home: घर के गमले में उगाएं अदरक, जानें मिट्टी, धूप और पानी देने का तरीका

चाय से लेकर खाने पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए अदरक का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों को पौधे उगाने का शौक है, वे लोग बड़ी ही आसानी से अपने घर पर अदरक का पौधा लगा सकते हैं। अदरक में बहुत सारे पोषक एलिमेंट्स मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। अगर एक लिमिट में रहकर अदरक का इस्तेमाल किया जाए, तो सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर देखने को मिलते हैं। इसलिए घर पर ही ताजी अदरक उगाने का प्रोसेस जानना बहुत काम आता है। ये प्रोसेस काफी आसान है। स्टेप बाई स्टेप तरीके से घर के गमले में ही बहुत अच्छी और ताजी अदरक उगाई जा सकती है।

सही अदरक का चुनाव

घर पर अदरक उगाने के लिए सबसे पहले सही अदरक का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। बाजार से या फिर घर की रसोई में रखी हुई ऐसी अदरक के टुकड़े को चूज करना चाहिए, जिसमें छोटे छोटे स्प्राउट निकल रहे हों। सूखी हुई अदरक को बिल्कुल भी नहीं चुनना चाहिए। सूखी अदरक खरीदने की गलती करने से पौधा सही तरीके से नहीं उग पाता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ताजी और स्प्राउटेड अदरक को ही पौधे के लिए इस्तेमाल करे अच्छे स्प्राउट होने से पौधे की शुरुआत बहुत ही अच्छी होती है।

गमला और मिट्टी की तैयारी

स्प्राउटेड अदरक चुनने के बाद एक सही साइज का गमला लें। इस गमले में मिट्टी भरने का एक बहुत ही खास तरीका है। गमले को सबसे पहले आधा यानी 50 प्रतिशत सामान्य मिट्टी से भर दें। इसके बाद जो 50 प्रतिशत खाली जगह बचती है, उसमें 30 प्रतिशत गोबर की खाद डालें फिर बाकी बची हुई 20 प्रतिशत जगह में रेत भर दें। सामान्य मिट्टी, गोबर की खाद और रेत को बहुत ही अच्छे तरीके से मिलाकर एक अच्छी भुरभुरी मिट्टी तैयार हो जाती है। ये मिट्टी अदरक के लिए सबसे अच्छी होती है।

अदरक को मिट्टी में लगाना

जब गमले में भुरभुरी मिट्टी पूरी तरह से तैयार हो जाए, तब अदरक लगाने का काम शुरू किया जाता है। तैयार की गई भुरभुरी मिट्टी में लगभग 1 से 2 इंच की गहराई करनी होती है। इस 1 से 2 इंच की गहराई में अदरक के स्प्राउटेड टुकड़ों को बड़े ही आराम से रखें। अदरक लगाते समय इस बात का सबसे खास ध्यान रखना होता है कि अदरक के जो छोटे छोटे स्प्राउट होते हैं, वे हमेशा ऊपर की तरफ रहने चाहिए। ऐसा करने से पौधा बिना किसी परेशानी के बाहर आता है और उसकी ग्रोथ सही होती है।

नमी और पानी का ध्यान

अदरक को मिट्टी में लगाने के बाद उसमें पानी डालने की बारी आती है। अदरक के पौधे पर हल्का सा पानी डाल दें जिससे मिट्टी में हल्की सी नमी बनी रहे। गमले में नमी बनाए रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। लेकिन इस बात का भी पूरा पूरा ध्यान रखना होता है कि गमले में जरूरत से ज्यादा पानी बिल्कुल न डाला जाए। ज्यादा पानी डालने से अदरक का पौधा मिट्टी के अंदर ही जल्दी सड़ भी सकता है। इसलिए पानी हमेशा एक लिमिट में ही डालना चाहिए ताकि पौधा सुरक्षित रहे।

सही जगह और धूप

अदरक के गमले को घर में सही जगह पर रखना बहुत मायने रखता है। गमले को घर की किसी ऐसी जगह पर रखें जहां पर लगभग तीन से चार घंटे की डायरेक्ट धूप आती हो। पौधे के लिए घर की कोई सेमी शेडेड जगह को चूज करना सबसे अच्छा रहता है। सेमी शेडेड जगह का सीधा सा मतलब ये है कि पौधे पर पर्याप्त धूप भी पड़े और पौधा कुछ समय के लिए छांव में भी रहे। इससे पौधे की ग्रोथ काफी अच्छी होती है और उसे सारा जरूरी पोषण मिलता है।

पौधे की सही देखभाल

घर पर लगाए गए अदरक के पौधे की देखभाल करना बहुत ही आसान है। बस ऊपर बताए गए आसान तरीके से मिट्टी, धूप और पानी का एकदम सही बैलेंस बनाए रखना होता है। भुरभुरी मिट्टी में हवा का बहाव बहुत अच्छा रहता है और गोबर की खाद से पौधे को लगातार जरूरी पोषण मिलता रहता है। समय समय पर मिट्टी की नमी को बस चेक करते रहें ताकि पौधा सूखे नहीं और ना ही ज्यादा पानी की वजह से सड़े। यही पौधे की सबसे अच्छी देखभाल है।

अदरक के तैयार होने की पहचान

जब अदरक का पौधा धीरे धीरे बड़ा होने लगता है, तो कुछ महीनों के बाद उसमें कुछ नेचुरल बदलाव देखने को मिलते हैं। जब अदरक के पौधे की पत्तियों का रंग धीरे धीरे पीला होने लग जाए, तो ये एक बहुत बड़ा संकेत होता है। पत्तियों का रंग पीला होने के साथ साथ जब पत्तियां पूरी तरह से सूखने लग जाएं, तब समझ जाना चाहिए कि मिट्टी के अंदर अदरक पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। ये पौधे का अपना तरीका है बताने का कि फसल अब पक चुकी है।

ताजी अदरक निकालने का समय

अदरक के पौधे को पूरी तरह से तैयार होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। गमले में अदरक लगाने से लेकर उसे बाहर निकालने तक लगभग 8 से 10 महीने का समय आसानी से लग जाता है। जब 8 से 10 महीने का समय पूरा हो जाए और पौधे की पत्तियां पीली होकर सूख जाएं, तब बहुत ही आराम से गमले की मिट्टी को खोदकर फ्रेश अदरक को बाहर निकाला लें।
Hero Image